फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: शहनाज नहीं माहिरा से प्यार करते हैं पारस छाबड़ा, घर में खुलेआम किया KISS

Wed, 18 Dec 2019 07:05 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 18 Dec 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shehnaz Kaur Gill love Paras Chhabra but he kiss Mahira Sharma
Shehnaz Kaur Gill, Mahira and Paras - फोटो : twitter

शहनाज कौर गिल (Shehnaz Kaur Gil) अपने दिल की बात पारस छाबड़ा से खुलकर कह चुकी हैं। शहनाज इस बात से अंजान हैं माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा एक दूसरे से प्यार करते हैं। यहां तक कि जब शहनाज कैप्टेंसी पाने के लिए विशाल के सामने रो रही थीं और विशाल उनसे कहने आए थे तो पारस ने कहा था कि मैं माहिरा से प्यार करता हूं। इन दोनों की लव स्टोरी का एक प्रोमो वीडियो सामने आ गया है। इस वीडियो में पारस माहिरा को किस करते हुए दिखे। 

Bigg Boss 13 Shehnaz Kaur Gill love Paras Chhabra but he kiss Mahira Sharma
Mahira Sharma and Paras - फोटो : twitter

इस वीडियो को बिग बॉस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया गया है। वीडियो को साझा करते हुए लिखा है- 'क्या मिल रहे हैं पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के दिल?' इस वीडियो में पारस और माहिरा एक साथ बैठे हुए हैं। दोनों बिग बॉस के शुरुआती दिनों और अपनी पहली मुलाकात को याद कर रहे हैं। पारस माहिरा से कहते हैं- 'तुम्हें नहीं लगता कि तुमने मुझे एक हफ्ते के अंदर बहुत जल्दी जज कर लिया था।'
 

Bigg Boss 13 Shehnaz Kaur Gill love Paras Chhabra but he kiss Mahira Sharma
Mahira and Paras - फोटो : twitter

माहिरा कहती हैं- 'मैं साफ बताती हूं कि मैं उस वक्त इसे लेकर गंभीर नहीं थी। बस ये था कि खेल में है तो बस।' जवाब में पारस कहते हैं- 'फिर मसला हो गया।' इसके बाद दोनों एक दूसरे को मजाक में थप्पड़ मारते हैं और पारस माहिरा को किस करते हैं। इस वीडियो से इतना तो साफ है कि पारस और माहिरा की नजदीकियां बढ़ रही हैं जिससे शहनाज को दिक्कत जरूर हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कैप्टेंसी टास्क के दौरान शहनाज ने अपने प्यार का इजहार खुलेआम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shehnaz Kaur Gill love Paras Chhabra but he kiss Mahira Sharma
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter

पारस चाहते थे कि इस हफ्ते माहिरा शर्मा घर की नई कैप्टन बने। इतना सुनते ही शहनाज गिल भड़क गई थीं। इसके बाद पारस के पास जाकर शहनाज ने कहा था- 'मैं तुझसे प्यार करती हूं और हमेशा मैंने ये बात कही है। दूसरा कौन होगा जो इस तरह खुलेआम दिल की बात कहेगा।' शहनाज और पारस की नोक झोंक चल रही थी और सिद्धार्थ खड़े होकर सुन रहे थे।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shehnaz Kaur Gill love Paras Chhabra but he kiss Mahira Sharma
Siddharth Shukla and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter

इसके बाद शहनाज सिद्धार्थ से कहा था- 'तू भी कभी मेरा सपोर्ट नहीं करता है और उसकी हां में हां मिला रहा है।' ड्रामा क्वीन कही जाने वालीं शहनाज की ये हरकतें देख सिद्धार्थ भी उन्हें छेड़ने से नहीं चूकते। शो में अभी तक सिद्धार्थ और शहनाज के बीच अच्छी दोस्ती देखी गई है। दोनों को सोशल मीडिया पर यूजर्स सिडनाज (SidNaaz) के नाम से बुलाते हैं।

अभिनव कोहली से रिश्ते को लेकर फिर छलका श्वेता तिवारी का दर्द, बोलीं- 'मुझे घर चलाना है इसलिए...'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed