कई टीवी सीरियल्स ऐसे हैं जिन्होंने टेलीविजन की दुनिया में कई साल तक राज किया। खास बात है कि यह सीरियल जितने हिट हुए उतना ही इन सीरियल्स के सितारों ने भी नाम कमाया। ज्यादातर ये सीरियल्स एकता कपूर के ही हैं। वैसे तो कुछ सितारों ने हाल ही में टीवी सीरियल्स में वापसी की लेकिन उन्होंने वेब सीरीज को ही चुना। जानिए ऐसे सितारों के बारे में जो नाम कमाने के बाद अब लाइमलाइट से दूर हैं।
इन चार सितारों ने टीवी इंडस्ट्री में खूब कमाया नाम, अब जी रहे गुमनामी की जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीजेन खान
सीजेन खान 'कसौटी जिंदगी के' अनुराग किरदार से मशहूर हुए थे। इस सीरियल में अनुराग और प्रेरणा की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई। इसके बाद क्या हादसा क्या हकीकत, पिया के घर जाना है, एक लड़की अंजानी सी और सीता और गीता सीरियल में नजर आए। सीता और गीता साल 2009 में आया था। इसके बाद सीजेन लाइमलाइट से दूर हैं।
पूनम नरुला
'इतिहास' सीरियल से पूनम नरुला घर-घर में मशहूर हो गई थीं। इसके बाद कसौटी जिंदगी के, कुटुम्ब, कुसुम, कहीं किसी रोज और शरारत में नजर आई। पूनम आखिरी बार रियलिटी शो नच बलिए सीजन एक में बतौर कंटेस्टेंट आई थीं। नच बलिए सीजन एक साल 2005 में आया था जिसके बाद से पूनम टीवी पर नहीं दिखीं।
किरण करमरकर
'कहानी घर घर की' सीरियल मेें ओम का किरदार निभाने वाले किरण करमरकर ने भी टीवी की चर्चित चेहरा हैं। इस सीरियल में किरण ने पार्वती यानी कि साक्षी तंवर के पति का किरदार निभाया था। इसके बाद किरण ने कई सीरियल्स किए। आखिरी बार किरण साल 2017 में रुद्रम सीरियल में नजर आए थे। इसके बाद से टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं।
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल में कामिनी खन्ना का किरदार निभाने वाली रीवा बब्बर अब लाइमलाइट से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। रीवा आखिरी बार सीरियल सूर्यपुत्र कर्ण में आई थी जो कि साल 2015 में आया था।
Bigg Boss 13: कैप्टेंसी के लिए पारस के धोखा देते ही रोईं शहनाज, सिद्धार्थ ने दिया इस तरह साथ