'बिग बॉस 13' खत्म हुए काफी वक्त हो चुका है। इस बीच शो के मशहूर पूर्व प्रतियोगी पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) एक नए विवाद में फंस गए हैं। 'बिग बॉस' में पारस को कपड़े भिजवाने वाली दो फैशन डिजाइनर्स ने उन पर पेमेंट न करने का आरोप लगाया है। इनका कहना है कि पारस और आकांक्षा के ब्रेकअप के बाद से उन्हें अभी तक कपड़ों का बकाया पैसा नहीं मिला है।
स्वयंवर शो के बीच विवाद में फंसे पारस छाबड़ा, 'बिग बॉस 13' से जुड़ा है मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट से बातचीत के दौरान दोनों फैशन डिजाइनर्स ने ये आरोप लगाए। एक डिजाइनर ताशी के मुताबिक- 'हमारी लाइन में विश्वास से काम चलता है। हमने कभी नहीं सोचा था कि पैसों के लिए इस तरह से परेशान करेगा।' वहीं दूसरी डिजाइनर ने कहा- 'ये अनप्रोफेशनल बर्ताव है। पारस का हमेशा यही कहना होता है कि उनका जीएसटी का मामला चल रहा है। मुझे अभी तक बिग बॉस से प्राइज मनी नहीं मिली है। मैं उसी के बाद पैसा दे पाऊंगा।'
इसके अलावा डिजाइनर्स ने कहा- 'पारस को जो हमने कपड़े दिए थे उनमें से कुछ खराब हैं। उनकी ऐसी स्थिति नहीं है कि उन्हें वापस भी किया जा सके। पारस से हमने इसके भी पैसे मांगे हैं।' जब डिजाइनर्स से पूछा गया कि पारस का कहना है कि भेजे गए कुछ कपड़े उन्होंने खो दिए हैं। यहां तक कि कुछ कपड़े अच्छे नहीं थे। इस पर डिजाइनर्स ने कहा- 'अगर कपड़े उन्हें पसंद नहीं आए थे तो क्यों पहने थे?'
'ऐसा नहीं था कि जब वे बिग बॉस में थे तो हम बात नहीं कर सकते थे। उनके मैनेजर से हमारी बात हो रही थी। मैनेजर ने कभी नहीं कहा कि पारस को कपड़े पसंद नहीं आ रहे। इसका मतलब था कि पारस को कपड़ों से कोई दिक्कत नहीं थी।' दोनों डिजाइनर्स के मुताबिक उन्हें पारस की एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने अक्टूबर और नवंबर के पैसे दिए थे। सितंबर में कॉम्पलीमेंट्री कपड़े दिए गए थे। इसके बाद के पैसे तीन महीने के बकाया है। ये तीन महीने दिसंबर, जनवरी और फरवरी हैं।
इस पूरे मामले पर पारस के प्रवक्ता का बयान आया है। उनका कहना है कि 'हमारी जानकारी के अनुसार पूरी तरह से कोलेबरेशन था। जिसमें कोई पैसा नहीं बल्कि क्रेडिट था। हम ज्यादा कुछ नहीं कह सकते क्योंकि पारस इस वक्त स्वयंवर शो कर रहे हैं।' आपको बता दें, स्वयंवर शो के अलावा पारस और माहिरा शर्मा का एक म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुआ है।
'पद्मावत' के बाद 'पृथ्वीराज' के लिए काल बनी करणी सेना, शूटिंग रोक निर्देशक को दे डाली चेतावनी