फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: गौतम गुलाटी को देखते ही शहनाज करने लगी थीं KISS, अभिनेता ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Mon, 20 Jan 2020 10:47 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 20 Jan 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Gautam Gulati reaction on Shehnaz Gill behavior on salman khan show
Shehnaz Gill, Gautam Gulati - फोटो : amar ujala mumbai

रियलिटी शो बिग बॉस 13 में वीकेंड का वार के दौरान कई छोटे और बड़े पर्दे के सितारे मेहमान बनकर आते हैं। ये सितारे घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स को उनके खेल और रणनीति के बारे में बताते हैं। इस हफ्ते बिग बॉस के पूर्व विजेता यानी गौतम गुलाटी और विंदु दारा सिंह ने घर में एंट्री की। बिग बॉस 8 के विनर गौतम गुलाटी ने जैसे ही घर में एंट्री की तो शहनाज गिल अपने आपको रोक नहीं सकीं और गौतम को प्यार जताने लगीं। इतना ही नहीं शहनाज ने गौतम गुलाटी को सभी घरवालों के सामने किस करना शुरू कर दिया था। 

Bigg Boss 13 Gautam Gulati reaction on Shehnaz Gill behavior on salman khan show
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

शहनाज गिल के इस व्यवहार को देखकर अब गौतम गुलाटी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल शहनाज ने जब गौतम गुलाटी को सबके सामने किस किया तो वीकेंड का वार में सलमान खान ने शहनाज को ऐसा करने पर खूब चिढ़ाया। सलमान ने शहनाज को चिढ़ाते हुए कहा कि, तुमने गौतम गुलाटी को इतनी सारी किस कीं कि वे डर गए हैं। सलमान के ऐसा बोलने के बाद शहनाज गिल ने शो में गौतम गुलाटी के साथ किए अपने बर्ताव पर माफी मांगी थी।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

After sorry of #Shehnaazgill 😁 @welcometogauthamcity tweet for sana 😂😍😍😘👏 . . What's your reaction...? . . ***WARNING*** ❌Don't ABUSE in Comment section, otherwise I'll BLOCK you❌ . . Comment must ur opinion about this post ?🤔 . Share and tag to all #BiggBoss13 lover . ➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖ More updates follow 👉 @trendgyann follow backup - @biggbossigtv ➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖ . . #siddharthshukla #rashmidesai #mahirasharma #paraschhabra #asimriaz #artisingh #shehnazgill #shefalijariwala #SalmanKhan #BB13 #vikasgupta #bollywood #colorstv

A post shared by TRENDGYAN KHABRI🌐 (@trendgyann) on

Bigg Boss 13 Gautam Gulati reaction on Shehnaz Gill behavior on salman khan show
Gautam Gulati - फोटो : social media

इसके बाद गौतम गुलाटी ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं बिल्कुल भी नहीं डरा हूं. वो ऐसी ही हैं, सुपर फनी और एंटरटेनिंग। भगवान उनका और सिद्धार्थ शुक्ला का भला करें।' हालांकि कुछ समय बाद गौतम गुलाटी ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके इस ट्वीट का स्क्रीन शॉट काफी वायरल हो रहा है। TRENDGYAN KHABRI नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने उनके इस ट्वीट के स्क्रीन शॉट को अपने पेज पर साझा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Gautam Gulati reaction on Shehnaz Gill behavior on salman khan show
madhurima tuli - फोटो : social media

आपको बता दें कि शहनाज गौतम गुलाटी की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। इस बात का खुलासा वह शो में भी कर चुकी हैं। यहां तक कि जब गौतम वीडियो कॉल के जरिए वीकेंड का वार में आए थे तो उन्हें देखकर वो खुशी से झूम उठी थीं। गौतम गुलाटी बिग बॉस सीजन आठ के विजेता हैं। बात करें बिग बॉस के हालिया खेल की तो इस हफ्ते बिग बॉस के घर से मधुरिमा तुली बेघर हुई हैं। शो के दौरान मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह अपनी लड़ाइयों की वजह से काफी सुर्खियों में रही थीं। बिग बॉस के घर में विशाल आदित्य सिंह की फ्राईपैन से पिटाई करने की वजह से उन्हें घर से बेघर किया गया। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Gautam Gulati reaction on Shehnaz Gill behavior on salman khan show
Madhurima Tuli, Vishal and Vijaya - फोटो : twitter

घर से बेघर होने के बाद मधुरिमा ने विशाल आदित्य सिंह के अलावा बिग बॉस 13 में मौजूद कई कंटेस्टेंट के बारे में बात की। उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के रिश्ते के बारे में खुलासा किया। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद मधुरिमा तुली ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने बिग बॉस के खेल के बारे में भी बताया। मधुरिमा ने सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज के रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि शहनाज और सिद्धार्थ का रिश्ता काफी सच्चा और अच्छा है। दोनों एक दूसरे के साथ अच्छे लगते हैं। गौरतलब है कि सिद्धार्थ खुला और शहनाज गिल की बिग बॉस के घर में काफी नजदीकियां देखने को मिल रही हैं। दर्शक भी उनकी नजदीकियों को प्यार का रिश्ता बता रहे हैं। ऐसे में मधुरिमा तुली का ये बयान काफी चर्चा में हैं।

पढ़ें: EXCLUSIVE: आखिरकार सलमान ने मंजूर किया ‘पति’ बनना, करीबी निर्देशक ने किया पूरी खबर का खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed