फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शमा सिकंदर का ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जमकर वायरल हो रही हैं ये तस्वीरें...

Mon, 20 Jan 2020 09:11 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 20 Jan 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
Shama Sikander glamorous photos goes viral on social media
Shama Sikander - फोटो : amar ujala mumbai

टीवी की दुनिया की मशहूर अभिनेत्रियों में एक शमा सिकंदर आए दिन अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर देखा जाता है कि कभी उनके जिम लुक पर तो कभी स्विमसूट लुक पर खबरें छपती हैं। टीवी सीरियल 'ये है लाइफ' से घर-घर में नाम कमा चुकी शमा एक बार फिर अपनी नई तस्वीरों से सुर्खियां बटोर रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी लोगों को उनकी ग्लैमरस तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं। इन तस्वीरों को दर्शक सोशल मीडिया पर तेजी से पसंद कर रहे हैं।

Shama Sikander glamorous photos goes viral on social media
Shama Sikander - फोटो : amar ujala mumbai

गौरतलब है कि वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है।  वह अक्सर जिम आउटफिट, वेस्टर्न और इंडियन ड्रेस, स्विमसूट और यात्रा के दौरान की तस्वीरें साझा करती हैं।

Shama Sikander glamorous photos goes viral on social media
Shama Sikander - फोटो : amar ujala mumbai

शमा के इंस्टाग्राम अकाउंट की थोड़ी जांच-पड़ताल करने पर यह जानने को मिलता है कि इंस्टाग्राम पर उनके करीब 1.6 मिलियन (16 लाख) फॉलोअर्स है। वह कुल 121 लोगों को फॉलो कर रही हैं वहीं खबर लिखे जाने तक उन्होंने 2743 तस्वीरें पोस्ट की हैं। पोस्ट की संख्या से ही हम अंदाजा लगा सकते हैं कि वह इंस्टाग्राम पर कितनी अधिक सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shama Sikander glamorous photos goes viral on social media
shama sikander - फोटो : file photo

अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल के बारे में विस्तार से बताते हुए शमा ने कहा, 'यह अपने आप से ईमानदार और अपने सर्वोत्तम रूप को पेश करने का तरीका है। जिंदगी हर पल अपने आप को खोजने के बारे में है और मैं यही करने की कोशिश कर रही हूं।'

विज्ञापन
Shama Sikander glamorous photos goes viral on social media
shama sikander - फोटो : file photo

शमा ने आगे कहा, 'मैं बहुत यात्रा करती हूं, बहुत काम करती हूं, अच्छी तरह से तैयार होती हूं। मैं इन सभी चीजों की तस्वीरें लेती हूं और हर एक अहम पल को वीडियो के रूप में सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हूं, जिसे लोग अपना प्यार देते हैं। तो अपने आप की सबसे ईमानदार छवि को व्यक्त करें और आत्मविश्वास रखें।' 

पढ़ें: प्राइम वीडियो का ये है 2020 धमाका, अनफॉरगॉटेन आर्मी के बाद रिलीज हो रहीं ये 13 बड़ी सीरीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed