फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13 Winner: सिद्धार्थ ने अपने रास्ते से ऐसे हटाए ये पांच कंटेस्टेंट्स, फिर हासिल की ट्रॉफी

Sun, 16 Feb 2020 03:01 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 16 Feb 2020 03:01 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 grand finale 2020 winner Sidharth Shukla wins the bb 13 know his competitor
Sidharth Shukla - फोटो : social media

बिग बॉस के सीजन 13 को विजेता मिल गया है। बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला हैं। करीब चार महीने चले इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला का सफर काफी विवादित और रोचक रहा। बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) दर्शकों की शुरू से ही पहली पसंद रहे थे। शो के ग्रैंड फिनाले में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ आसिम रियाज (Asim Riaz), रश्मि देसाई (Rashami Desai), पारस छाबड़ा (Paras Chhabra), आरती सिंह (Aarti Singh) और शहनाज गिल (Shehnaaz Kaur Gill) मुकाबले में थे। 

bigg boss 13 grand finale 2020 winner Sidharth Shukla wins the bb 13 know his competitor
Sidharth Shukla - फोटो : voot

ऐसे में हम आपको बताते हैं सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने इन सभी प्रतिद्वंदियों को कैसे मात की और बिग बॉस 13 की ट्रॉफी अपने नाम की। ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने शो में मौजूद सभी छह कंटेस्टेंट्स की तकदीर का फैसला करते हुए दस लाख रुपये से भरे एक ब्रीफकेस का ऑफर दिया। इस ऑफर के तहत ग्रैंड फिनाले को बीच में छोड़ने वाले को ये ब्रीफकेस मिलता। सलमान ने इन सभी कंटेस्टेंट्स को 30 सेकेंड तक सोचने का मौका किया। जिसके बाद पारस छाबड़ा ने ब्रीफकेस के साथ शो छोड़ने का फैसला किया। 

bigg boss 13 grand finale 2020 winner Sidharth Shukla wins the bb 13 know his competitor
Sidharth Shukla - फोटो : voot

10 लाख रुपये लेकर पारस छाबड़ा ने बिग बॉस छोड़ दिया। ऐसे में सिद्धार्थ शुक्ला का मुकाबला अब पांच लोगों के बीच रह गया था। कुछ देर बाद सलमान खान बिग बॉस 13 के विनर को छोड़कर जीतने की दौड़ में शामिल बाकी चार कंटेस्टेंस्ट के लिए अबू धाबी के टूर पैकेज का ऑफर लेकर आए। इसके बाद आरती सिंह के बिग बॉस के घर से बेघर होने की घोषणा हुई। कुछ समय बाद मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी शो ने अपने आने वाले शो खतरों के खिलाड़ी का प्रमोशन करने आए। बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में आकर रोहित शेट्टी ने घर में मौजूद सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, रश्मि देसाई और शहनाज गिल से टास्क करवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 grand finale 2020 winner Sidharth Shukla wins the bb 13 know his competitor
Sidharth Shukla, Asim Riaz - फोटो : social media'

टास्क करवाने के बाद रोहित शेट्टी ने बिग बॉस के घर में मौजूद इन चारों में से रश्मि देसाई को घर से बेघर किया। रश्मि के चले जाने के बाद बिग बॉस 13 के फिनाले की रेस में सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज और शहनाज गिल बचे थे। इसके कुछ समय बाद सलमान खान ने टॉप तीन कंटेस्टेंट्स में से अगले कंटेस्टेंट के घर से बेघर होने की घोषणा की। इस बार सलमान खान ने शहनाज गिल को बिग बॉस 13 के ग्रैंड फिनाले की रेस से बाहर किया। 

विज्ञापन
bigg boss 13 grand finale 2020 winner Sidharth Shukla wins the bb 13 know his competitor
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv

शहनाज के घर से बेघर होने के बाद शो के अंदर बिग बॉस सीजन 13 के दो सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला टॉप दो में पहुंचे। इन दोनों ने बिग बॉस के घर की पूरी लाइट्स बंद करके सलमान खान के साथ स्टेज पर आए, जहां सलमान खान इस सीजन के विजेता की घोषणा करने वाले थे। स्टेज पर आने के बाद सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज का हाथ अपने हाथों में पकड़ा और सस्पेंस बरकरार रखते हुए विजेता के नाम को कुछ देर बाद बताया। सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला का हाथ ऊपर करते हुए बिग बॉस 13 के विजेता की घोषणा की। 

पढ़ें: Bigg Boss 13 Grand Finale Highlights: 13वें सीजन के विजेता बने सिद्धार्थ शुक्ला, सलमान ने दी ट्रॉफी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed