'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) के ब्रेकअप का आरोप आसिम रियाज पर लगाया था। सलमान ने आसिम से कहा था कि आपकी हिमांशी के प्रति भावनाओं की वजह से चाओ ने हिमांशी से 10 साल का रिश्ता तोड़ दिया। अब इस पूरे मामले पर हिमांशी खुराना ने चुप्पी तोड़ी है। हिमांशी ने खुद बताया कि आखिर उनके ब्रेकअप के पीछे कौन है।
Bigg Boss 13: सलमान के आरोप के बाद आसिम के समर्थन में उतरीं हिमांशी, बताई ब्रेकअप की असली वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमांशी खुराना ने इस पूरे मामले को लेकर ट्वीट किया। हिमांशी ने लिखा- 'मेरी निजी जिंदगी को जज करने का हक किसी को नहीं है। सिर्फ मैं इससे दो चार हो रही हूं। न आसिम गलत और न चाओ गलत है। परिस्थितियां ही ऐसी हैं। सबकी जिंदगी में बुरा समय आता है। बस हमारा लोगों के सामने है इसलिए इतना बवाल हो रहा है।' हिमांशी का यह ट्वीट इस ओर इशारा कर रहा है कि वह अपने ब्रेकअप के लिए आसिम रियाज को जिम्मेदार नहीं मानती।
No one has right to judge my personal life ....it’s me who’s going thru this........... na asim galt hai na chao na main situation hi aisi hai..... aisa sabki zindgi me up down ata hai bus hmara logo k sahmne hai islie itna bwaal ho raha hai.........
इस ट्वीट में उन्होंने अपने ब्रेकअप की असली वजह नहीं बताई है। सलमान ने आसिम से 'वीकेंड का वार' में कहा था- 'तुम्हारी वजह से हिमांशी और उनके मंगेतर का रिश्ता टूट गया है। मैंने तुमसे कहा था कि उसकी सगाई हो चुकी है और तुम्हें उससे दूर रहना चाहिए। तुम नहीं माने और तुमने उसे नेशनल टीवी पर प्रपोज कर दिया। इस वजह से हिमांशी के मंगेतर ने उन्हें छोड़ दिया।'
आसिम ने सफाई दी थी। साथ ही कहा कि उन्हें एहसास हुआ होगा कि वो भी मुझसे प्यार करती है। इसी वजह से रिश्ता तोड़ा होगा। सलमान के बयान के बाद आसिम के भाई उमर रियाज ने भी अपने भाई के समर्थन में आए थे। उमर रियाज ने ट्वीट किया था- 'मुझे नहीं लगता कि आसिम को हिमांशी के ब्रेकअप के लिए जिम्मेदार ठहराना चाहिए। आसिम और हिमांशी अच्छी तरह से इस शो में रहे और कभी भी अपनी हदें पार नहीं की। इन दोनों का हमेशा एक अच्छा बॉन्ड दिखा। ब्रेकअप की वजह कुछ और भी हो सकती है लेकिन आसिम नहीं है।'
I dont think #asim is to blame for the breakup of #himanshi. Asim and himanshi played in a very dignified way and never crossed their limits. We always saw a pure bond betwen them. Reason for breakup could have been a zillion other stuff but not Asim. #IStandByAsim
उमर ने दूसरे ट्वीट में लिखा था- 'जैसा कि आसिम ने कहा कि चाओ ब्रॉड माइंडेड है। उसे पता है कि बहुत सुंदर है तो लोग उनके करीब आने की कोशिश भी करेंगे। मुझे लगता है कि कुछ और वजह होगी जिसकी वजह से ये दोनों अलग हो गए। आसिम पर इस तरह का इल्जाम नहीं लगाना चाहिए। #IStandByAsim इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि शो में जल्द ही हिमांशी खुराना की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। ऐसे में देखना होगा कि हिमांशी आसिम को अपने ब्रेकअप के बारे में क्या बताती हैं।
As #Asim said that #chow was a liberal guy and for sure he knew people will try to come close to her coz no doubt she is a beautifull woman, so i feel there mite be other things as well which led to them parting their ways! Lets not put it on #Asim this time! #IStandByAsim
ब्रेकअप के बाद सिद्धार्थ ने नॉमिनेशन में आरती को बचाया, शहनाज ने गुस्से में दी गाली