छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में आसिम रियाज चर्चित कंटेंस्टेंट्स में से एक हैं। शो में वह अपनेे स्टैंड और रणनीतियों की वजह से हमेशा सुर्खियां बटोरते हैं। इसके अलावा बिग बॉस 13 में आसिम रियाज की नजदीकियां हिमांशी खुराना से देखने को मिली थीं। इतना ही नहीं आसिम हिमांशी को इतना पसंद करने लगे थे कि उन्होंने शो के अंदर ही हिमांशी से अपने प्यार का इजहार भी कर दिया था, लेकिन हिमांशी ने शो के अंदर आसिम को महज अपना दोस्त माना और बताया था कि उनकी सगाई हो चुकी है। ऐसे में अब खबर है कि हिमांशी एक बार फिर से बिग बॉस 13 के घर में एंट्री करने वाली हैं।
Bigg Boss 13: आसिम के लिए एक बार फिर से शो में आएंगी हिमांशी ! मंगेतर से तोड़ा 10 साल पुराना रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, हिमांशी खुराना एक बार फिर से बिग बॉस 13 में दिखाई देंगी, लेकिन एक कंटेस्टेंट के तौर पर नहीं बल्कि मेहमान बनकर सलमान के शो में नजर आएंगी। अंग्रेजी वेब साइट एबीपी की खबर के अनुसार हिमांशी खुराना की शो के अंदर एंट्री धमाकेदार अंदाज में की जाएगी। हालांकि अभी तक कलर्स टीवी और बिग बॉस 13 के मेकर्स ने इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन खबरों की मानें तो हिमांशी की बिग बॉस के घर में बतौर मेहमान एंट्री केवल आसिम रियाज के लिए होगी। वहीं इससे पहले शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी घर के अंदर फैमिली राउंड में पहुंचे। पराग ने बताया कि कोई उनका बाहर इंतजार कर रहा है। जब आसिम पूछते हैं कि कौन? तो उन्होंने हिमांशी खुराना का नाम लिया।
साथ ही पराग ने ये भी बताया कि हिमांशी ने अपने मंगेतर से रिश्ता तोड़ लिया और वो बाहर आसिम का इंतजार कर रही हैं। ये मैसेज हिमांशी ने उनके लिए दिया है। पराग की बातें सुन पहले तो सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं। बाद में वो आसिम को चिढ़ाने लगते हैं। आसिम कहते हैं कि 'मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी थी लेकिन अगर मेरी वजह से ऐसा हुआ है तो ये मुझे ठीक नहीं लग रहा।' इसके बाद घरवाले आसिम को समझाते हैं कि हिमांशी ने अगर अपना रिश्ता तोड़ा है तो उसने कुछ सोच समझकर ही फैसला लिया होगा। खुद को दोष देना ठीक नहीं है।
हिमांशी के बारे में शहनाज माहिरा से कहती हैं कि 'मैंने पहले ही कहा था हिमांशी का मंगेतर बहुत पजेसिव है। शो में जिस तरह हिमांशी और आसिम का रिश्ता दिख रहा था उसके बाद लग रहा था कि उनका ब्रेकअप हो जाएगा।' यहां पर भले ही पराग ने बताया कि हिमांशी ने आसिम के लिए ब्रेकअप कर लिया लेकिन शो में पहुंचे आसिम के भाई ने इससे इनकार किया। बता दें कि हिमांशी और उनके मंगेतर एक दूसरे को 10 साल से जानते थे।
अब हिमांशी का ब्रेकअप हुआ है या नहीं ये तो वो खुद ही बता पाएंगी। ट्विटर हैंडल द खबरी के मुताबिक हिमांशी एक बार फिर शो में दिखेंगी। वो बतौर गेस्ट बिग बॉस में हिस्सा लेने पहुंचेंगी। ऐसे में दर्शक भी देखना चाहेंगे कि हिमांशी अपने रिश्ते पर क्या बोलती हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस 13 में हिमांशी खुराना का सफर काफी छोटा रहा था। आसिम रियाज की हिमांशी खुराना के साथ उनकी प्रेम कहानी ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं थीं। छोटी ही सही दर्शकों ने आसिम और हिमांशी की प्रेम कहानी को काफी पसंद भी किया।
पढ़ें: Bigg Boss 13: देवोलीना ने कहा, 'आसिम ने किया सिद्धार्थ का इस्तेमाल', शहनाज पर भी बोली बड़ी बात