फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: जेल में बंद विशाल का आरती से हुआ झगड़ा, गुस्से में बोलीं- 'तू अब शो का हिस्सा नहीं'

Fri, 17 Jan 2020 07:31 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 17 Jan 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Vishal Aditya Singh fight with Aarti Singh says you are not the part of the show
Vishal and Aarti - फोटो : twitter

'बिग बॉस' की जेल में बंद विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली से हर कोई बात कर कर रहा है। हाल ही में 'बिग बॉस' का एक प्रोमो वीडियो आया है जिसमें घरवाले इन दोनों की जेल के पास बैठे हुए हैं। इसी दौरान शहनाज मधुरिमा से कुछ कहती हैं जिस पर विशाल भी बोलते हैं। इस बीच आरती से विशाल का झगड़ा शुरू हो जाता है। 

Bigg Boss 13 Vishal Aditya Singh fight with Aarti Singh says you are not the part of the show
शहनाज, विशाल - फोटो : Social Media

इस प्रोमो वीडियो को कलर्स ने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि शहनाज मधुरिमा से कहती हैं- 'कुछ बोल क्यों नहीं रही, तुझे घर में एक ही शख्स मिल रहा है बात करने को, हमसे भी बात करे ले।' जवाब में मधुरिमा कहती हैं- 'वो कुछ बकवास तो करेगा ना।' इस पर विशाल कहते हैं-'देखो फिर बोला उसने वही।' शहनाज कहती हैं- 'इतना तो एक दूसरे को बर्दाश्त कर लो। खेल से आउट हो तुम इस वक्त।'

Bigg Boss 13 Vishal Aditya Singh fight with Aarti Singh says you are not the part of the show
Shehnaz Kaur Gill and Aarti Singh - फोटो : twitter

विशाल शहनाज से कहते हैं- 'खेल में हैं हम।' तभी आरती बीच में बोलती हैं- 'शो का हिस्सा ही नहीं हो। ऐसा लग रहा है तुम्हें देखकर कि पछतावा नहीं हो रहा।' आरती की बात सुनकर विशाल भड़क जाते हैं। वो कहते हैं कि 'आप हमेशा दोहरी बात करते हो। अपना फाइल बनाकर रखती हो। अपना खुद का कोई मुद्दा तो होता नहीं है दूसरों के मुद्दों में आ जाती हो।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Vishal Aditya Singh fight with Aarti Singh says you are not the part of the show
Vishal Aditya Singh and Madhurima Tuli - फोटो : voot

इन दोनों का झगड़ा काफी बढ़ जाता है जो प्रोमो वीडियो में नजर आ रहा है। आपको बता दें, मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह लिविंग एरिया में मौजूद जेल में बंद हैं। इन दोनों को जेल में बंद उस वाकया के बाद किया गया जिसमें मधुरिमा ने विशाल को फ्राईपैन से मारा और विशाल ने उनपर पानी फेंका। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Vishal Aditya Singh fight with Aarti Singh says you are not the part of the show
Vishal and Madhurima - फोटो : twitter
मधुरिमा को ऐसा करता देख रश्मि और शेफाली उन पर नाराज भी होती हैं। इसके बाद वह तुरंत मधुरिमा को दोबारा जेल में बंद कर देती हैं। आपको बता दें, 'बिग बॉस' ने इन दोनों को घर में 'वीकेंड का वार' तक जेल में बंद रहने की सजा दी है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि सलमान विशाल-मधुरिमा पर क्या फैसला लेते हैं।

Bigg Boss 13: आरती के सामने फूट फूटकर रोईं रश्मि देसाई, बोलीं- 'अंदर ही अंदर मर रही हूं'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed