बिग बॉस 13 के घर में आसिम रियाज अपने खेल और रणनीति के अलावा हिमांशी खुराना के साथ रिश्ते की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। आसिम रियाज और शो की पूर्व कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ने बिग बॉस के घर में एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया था। साथ ही आसिम ने तो शो के अंदर हिमांशी को शादी करने के लिए प्रपोज तक कर दिया था। जिसके बाद दोनों के बीच काफी नजदीकियां भी देखने को मिली। ऐसे में वैलेंटाइन डे वीक के बीच में हिमांशी खुराना ने आसिम को बेहद खास अंदाज में याद किया है।
Bigg Boss 13: प्रपोज डे पर हिमांशी ने आसिम को किया याद, साझा की ये खास तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हिमांशी खुराना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी और आसिम की बेहद खास तस्वीर साझा की। इन दोनों की ये तस्वीर उस समय की है जब बीते दिनों हिमांशी खुराना बिग बॉस 13 के घर में आसिम रियाज का कनेक्शन बनकर शो के अंदर आई थीं। हिमांशी के आने के बाद आसिम ने सभी घरवालों के सामने अपने घुटनों पर बैठकर हिमांशी खुराना ने अपने प्यार का इजहार किया और शादी करने का भी प्रपोज किया। आसिम के प्रपोज करती हुई तस्वीर को हिमांशी खुराना ने ट्विटर पर साझा किया है।
Happy propose day ❤️❤️ pic.twitter.com/ZG4MBB1biN
इस तस्वीर को साझा करते हुए हिमांशी ने अपने कैप्शन में लिखा, हैप्पी प्रपोज डे। जाहिर है कि हिमांशी ने प्रपोज डे के खास मौके पर इस तस्वीर को साझा किया और आसिम को याद किया है। वहीं ये पहला मौका नहीं है जब हिमांशी खुराना ने सोशल मीडिया पर आसिम रियाज की तस्वीर साझा करके प्यार जताया है। हाल ही में घर से बाहर आने के बाद हिमांशी ने आसिम रियाज के साथ एक प्यार भरी तस्वीर साझा की थी। इसमें हिमांशी, आसिम की बाहों में बेहद खुश नजर आईं। इस तस्वीर के साथ हिमांशी ने एक कैप्शन भी लिखा।
हिमांशी खुराना ने लिखा कि किसी कंटेस्टेंट को घर से बाहर नहीं आना चाहिए क्योंकि बाहर बेहद नकारात्मकता है। जबकि बिग बॉस के घर में कोई फिक्र नहीं होती है। गौरतलब है कि हिमांशी खुराना को प्रपोज करने के बाद आसिम रियाज पर किसी रिश्ते में होने के आरोप लग रहे हैं। विकास गुप्ता ने घर के अंदर आकर कहा कि बाहर आसिम की गर्लफ्रेंड है और वो हिमांशी को प्रपोज कर रहा है। यही बात सलमान खान ने भी आसिम से पूछी। वहीं घर में आए पत्रकारों ने भी आसिम से इस पर सफाई मांगी।
खबरों की मानें तो आसिम श्रुति तुली नाम की एक लड़की को डेट कर रहे हैं। आसिम और श्रुति की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। वहीं आसिम पर ये आरोप लगने के बाद श्रुति ने टि्वटर पर इसकी सफाई भी दी थी। श्रुति ने ट्वीट किया, ' ये झूठ है। आसिम किसी को डेट नहीं कर रहा है। ये उसे बदनाम करने की एक और कोशिश है।' स्पॉटबॉय डॉट कॉम से बात करते हुए श्रुति ने कहा था, 'आसिम बहुत भावुक व्यक्ति हैं और घर में एक हिमांशी ही ऐसी कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने उन्हें अच्छे से समझा है और सपोर्ट किया है। इसलिए वो हिमांशी से आकर्षित हो गए हैं।'
पढ़ें: प्रपोज डे पर दिशा पाटनी ने बयां किया अपना दर्द, कहा- 'किसी ने मुझे आज तक....'