रश्मि देसाई (Rashami Desai) और अरहान का ब्रेकअप हो चुका है। इसका एलान रश्मि ने घर में आए पत्रकारों के सामने किया था। रश्मि के इस फैसले के बाद अब उनकी मां रसीला देसाई का बयान आया है। रश्मि की मां ने उनके इस फैसला को समर्थन किया। इसके साथ ही ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा।
Bigg Boss 13: अरहान से ब्रेकअप के बाद रश्मि की मां का आया बयान, बोलीं- 'वो मुझे हर दिन कमजोर...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंकविला वेबसाइट से बात करते हुए रसीला देसाई ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा- 'वहां पर मेरी बेटी जिन परिस्थितियों से गुजर रही है वो मुझे हर दिन कमजोर बना रही है। अक्सर लगता है कि सभी नियमों को तोड़कर बेटी का साथ देने के लिए बिग बॉस में चली जाऊं। वह बिल्कुल अकेली है। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि वो अकेले अपने दिल में कैसे ये सब चीजें छुपाए हुए है।'
रश्मि की मां ने आगे कहा- 'ये सोचकर मेरी तबीयत खराब हो रही है। इस बात से परेशान नहीं हूं कि उसकी निजी जिंदगी चैनल पर आ गई। मुझे पता है कि हर कहानी के दो पहलू होते हैं। मेरी बेटी का दिल टूटा है लेकिन इस बात से खुश हूं कि उसे अरहान की असलियत का पता चल गया। मैं चाहती हूं कि वो अपने जीवन में इसी तरह आगे बढ़े।'
रश्मि की मां के इस बयान से पहले ऐसी खबरें आई थीं कि अभिनेत्री ने अरहान के परिवार को घर खाली करना नोटिस भिजवाया है। इस मामले पर अरहान खान ने चुप्पी तोड़ी है। अरहान ने इन खबरों को झूठा बताया। उन्होंने कहा- 'ये बिल्कुल भी सच नहीं है। इस तरह की खबरें कौन फैला रहा है?'
इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रश्मि ने शो की टीम के जरिए घर के बाहर एक मैसेज भिजवाया है। ये मैसेज रश्मि के परिवार और उनकी टीम के लिए है। रश्मि ने उनसे जुड़ी किसी भी चीज में अरहान को दखलअंदाजी देने पर अंकुश लगा दिया है। यहां तक कि रश्मि की टीम ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट का पासवर्ड भी बदल दिया है। रश्मि के घर की चाबी प्रोडक्शन हाउस के पास है। यानी कि अब न तो अरहान और न ही उनका परिवार उनके घर में जा सकेगा।
Bigg Boss 13: फिनाले से आठ दिन पहले सिद्धार्थ ने लिया चौंकाने वाला फैसला, पता चलते ही रो पड़े पारस