फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: फिनाले के बाद दोबारा साथ नजर आ सकते हैं सिद्धार्थ-रश्मि, मिला बड़ा ऑफर!

Fri, 07 Feb 2020 03:19 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 07 Feb 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Report says after finale Sidharth Shukla Rashami Desai will do show together
Sidharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और रश्मि देसाई (Rashami Desai) के बीच शुरुआत में कई बार झगड़ा हुआ। यहां तक कि रश्मि ने सिद्धार्थ के ऊपर गुस्से में चाय तक फेंक दी थी। हालांकि अब दोनों के बीच शो में मजाक मस्ती देखने को मिल रही है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि सिद्धार्थ और रश्मि 'बिग बॉस' के बाद एक शो में साथ नजर आ सकते हैं। इस खबर के बाद से रश्मि और सिद्धार्थ के प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। 

Bigg Boss 13 Report says after finale Sidharth Shukla Rashami Desai will do show together
Sidharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : twitter

स्पॉटब्वॉय वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के एक साथ शो में आने की सुगबुगाहट है। खबरों की मानें तो ये कोई और शो नहीं बल्कि रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) है। रिपोर्ट के अनुसार रश्मि और सिद्धार्थ को इस शो में दोबारा फ्रेश जोड़ी के तौर पर लाने की कोशिश की जा रही है।  इसके साथ ही अन्य सितारों को भी फोन किया जा रहा है। इस खबर की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। 

 

Bigg Boss 13 Report says after finale Sidharth Shukla Rashami Desai will do show together
Sidharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : twitter

खास बात है कि इस शो का हिस्सा रश्मि और सिद्धार्थ दोनों ही रह चुके हैं। रश्मि देसाई 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन छह में नजर आई थीं जबकि सिद्धार्थ शुक्ला सीजन सात में। सिद्धार्थ इस सीजन के विजेता भी रहे हैं। 'बिग बॉस' में आने से पहले ये दोनों कलर्स के ही एक टीवी शो 'दिल से दिल तक' (Dil Se Dil Tak) में साथ नजर आए थे। इस शो से इन दोनों की जोड़ी हिट हो गई थी। शो के दौरान इन दोनों के झगड़े की कई बार खबरें आई थीं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Report says after finale Sidharth Shukla Rashami Desai will do show together
Dil Se Dil Tak - फोटो : file photo

'दिल से दिल तक' सीरियल के खत्म होने के बाद दोनों बिग बॉस में आए। इस शो में भी दोनों के बीच टशन साफ दिखाई दिया। इस शो में इन दोनों ने एक टास्क के दौरान रोमांटिक डांस भी किया था जो दर्शकों को खूब पसंद आया था। ये वहीं डांस था जिसे इन दोनों ने अपने सीरियल में किया था। 

 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Report says after finale Sidharth Shukla Rashami Desai will do show together
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : file photo

'बिग बॉस 13' की बात करें तो इसमें रश्मि देसाई की निजी जिंदगी सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं। शो के दौरान अरहान खान का आना और रश्मि को प्रपोज करना। इसके बाद सलमान ने अरहान की शादी और बच्चे का खुलासा किया। जिसके बाद खूब बवाल मचा और कुछ दिन पहले रश्मि ने ब्रेकअप का एलान किया। रश्मि के मुकाबले सिद्धार्थ निजी जिंदगी पर कुछ भी बोलने से बचते दिखे। 

igg Boss 13: फिनाले से आठ दिन पहले सिद्धार्थ ने लिया चौंकाने वाला फैसला, पता चलते ही रो पड़े पारस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed