फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: फिनाले से आठ दिन पहले सिद्धार्थ ने लिया चौंकाने वाला फैसला, पता चलते ही रो पड़े पारस

Fri, 07 Feb 2020 03:19 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 07 Feb 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Sidharth Shukla shocking decision before finale safe Paras Chhabra
Sidharth Shukla and Paras Chhabra - फोटो : Instagram

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में छह फरवरी के एपिसोड में एलीट क्लब के मेंबर्स को अपनी इम्यूनिटी बचाने के लिए आरती सिंह, शहनाज कौर गिल, माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा को कछुए की डिजाइन वाले बॉक्स से बाहर निकालना था। ये टास्क रद्द हो गया और कोई भी एलीट क्लब के मेंबर्स की इम्यूनिटी पाने में असफल रहा। वहीं अब 'बिग बॉस' का नया प्रोमो वीडियो आया है। इस वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने फिनाले से महज चंद दिन पहले ऐसा फैसला लिया जिससे पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) रो पड़े।

Bigg Boss 13 Sidharth Shukla shocking decision before finale safe Paras Chhabra
Asim, Rashami and Sidharth - फोटो : Instagram

यह प्रोमो वीडियो भी इम्यूनिटी देने का है। इसमें दिखाया गया है कि सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और आसिम रियाज आपस में बात कर रहे होते हैं। आसिम कह रहे हैं कि वो आरती सिंह को अपना समर्थन देंगे, रश्मि शहनाज का नाम लेती हैं और सिद्धार्थ शुक्ला पारस छाबड़ा का। सिद्धार्थ कहते हैं- 'उसने एक बार मुझे सुरक्षित किया था तो अब वापस वही लौटाने है। ये मेरे पास आखिरी मौका है।' 

Bigg Boss 13 Sidharth Shukla shocking decision before finale safe Paras Chhabra
Asim and Sidharth - फोटो : Instagram

वीडियो में दिखाया गया है कि नॉमिनेटेड चारों सदस्य आरती, शहनाज, पारस  और माहिरा गॉर्डन एरिया में मौजूद जेल में बंद हैं। प्रोमो वीडियो में एक मेज पर जेल की चाबी रखी हुई है। वहीं तीनों एलीट क्लब के मेंबर्स रश्मि, आसिम और सिद्धार्थ को बजर बजते ही चाबी हासिल करनी होगी। जिसके हाथ में पहले चाबी आएगी वो जिसे इम्यूनिटी देना चाहता है उसे जेल से बाहर निकाल देगा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

What is Your Reaction on this??🔥💥 . . Follow:- @trendgyannn . Happy or Sad! . . #asimriaz #rashamidesai #devoleenabhattacharjee #vishaladityasingh #shefalizariwala #shehnaazgill #himanshikhurana #paraschabbra #mahirasharma #sidharthshukla #biggboss13 #biggboss13updates

A post shared by Trendgyan (@trendgyannn) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Sidharth Shukla shocking decision before finale safe Paras Chhabra
Paras Chhabra - फोटो : Instagram

जैसे ही बजर बजा आसिम सिद्धार्थ को पकड़ते हुए दिखे। दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। हालांकि सिद्धार्थ चाबी लेने में कामयाब हो गए। सिद्धार्थ पारस को जेल से बाहर निकालते हैं। सिद्धार्थ के ऐसा करते ही पारस भावुक हो जाते हैं और रोने लगते हैं। पारस को ऐसे देख माहिरा कहती हैं- 'क्या हुआ तुझे?' जवाब में पारस कहते हैं कि 'मुझे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी।'

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Sidharth Shukla shocking decision before finale safe Paras Chhabra
Asim and Sidharth - फोटो : Instagram

सिद्धार्थ के ऐसा करते ही आसिम नाराज हो जाते हैं। वो सिद्धार्थ को कहते हैं कि 'तू पारस को बचा रहा है जो लड़की तेरे साथ पहले दिन से रही उसे नहीं बचाया।' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं- 'जितना रोना है रो लो तुम।' आसिम कहते हैं- 'इसी वजह से तुम्हारा कोई दोस्त नहीं बनता है।' आसिम के ये कहते ही आरती का चेहरा दिखाया जाता है। 

Bigg Boss 13: अपने आपको बचाने में कामयाब हो गए 'एलीट क्लब' मेंबर्स, अब नॉमिनेटेड हैैं ये चार लोग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed