फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पारस को नॉमिनेशन से बचाने पर भड़कीं शहनाज, सिद्धार्थ पर लगाया ऐसा आरोप सुनते ही भड़क उठे

Sat, 08 Feb 2020 11:06 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 08 Feb 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 latest news Sidharth Shukla Shehnaz Kaur Gill fight related with Paras Chhabra immunity
Shehnaz Kaur Gill and Sidharth Shukla - फोटो : Instagram

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज कौर गिल का एक बार फिर से झगड़ा देखने को मिला। यह झगड़ा सिद्धार्थ के फैसले के बाद हुआ जिसमें उन्होंने इम्यूनिटी दिलाने के लिए पारस छाबड़ा का समर्थन किया। 'बिग बॉस' का सात फरवरी का एपिसोड खत्म होने के बाद एक प्रोमो दिखाया गया था। इस प्रोमो वीडियो में शहनाज सिद्धार्थ से लड़ती नजर आ रही हैं। 

Bigg Boss 13 latest news Sidharth Shukla Shehnaz Kaur Gill fight related with Paras Chhabra immunity
Paras, Shehnaz and Sidharth - फोटो : Instagram

वीडियो में दिखाया गया है कि शहनाज सिद्धार्थ के साथ बैठी हुई हैं। वह सिद्धार्थ से कह रही हैं- 'तू मुझे बचा लेता। अगर तू मुझे बाहर निकालना चाहता है तो ठीक है।' इसके बाद पारस से सिद्धार्थ के सामने कहती हैं- 'मैं तो बचना डिजर्व भी नहीं करती उसके नजरिए से क्योंकि वो तुझे ज्यादा अहमियत देता है।' जवाब में पारस कहते हैं- 'तुमने हमेशा उसे घर में नैतिक तौर पर समर्थन दिया लेकिन खेल में नहीं।' 

 

Bigg Boss 13 latest news Sidharth Shukla Shehnaz Kaur Gill fight related with Paras Chhabra immunity
Paras Chhabra - फोटो : Instagram

पारस ने आगे कहा- 'तुम हमेशा कहती हो ये तुम्हारा खेल है तो अब ये उसका खेल है। तून कौन होती है उसे रोकने वाली? क्या वो बिग बॉस तेरे लिए आया था।' पारस के बाद सिद्धार्थ शहनाज से कहते हैं- 'ये सब तुम्हारी चीजें होती होंगी लोगों के सामने सहानुभूति लेने की, रोने की लेकिन ये सब मेरी आदत नहीं है। अब हो गया मेरा।' इसके बाद शहनाज कहती हैं- 'ये अपना एटिट्यूट मुझे मत दिखाया कर।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Kya @realsidharthshukla ka @parasvchhabrra ko chunna le aayega #SidNaaz ka anth? Kya yehi thi @asimriaz77.official ki strategy? Dekhiye aaj raat 10:30 baje. Anytime on @voot. @Vivo_India @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 latest news Sidharth Shukla Shehnaz Kaur Gill fight related with Paras Chhabra immunity
Paras and Aarti - फोटो : Instagram

इस पर आरती कहती हैं- 'अगर तू पारस को पे-बैक कर रहा है तो मैंने और शहनाज ने तेरा प्यादा आगे बढ़ाया इसके बाद ये आगे बढ़ा पाया।' आरती की बात सुनकर सिद्धार्थ भड़क जाते हैं। वो आरती से कहते हैं-'अगर मैंने आपके लिए खेल में कुछ किया तो आपने मुझे किस हिसाब से पे-बैक किया।' सिद्धार्थ के इतना कहते ही आरती और शहनाज का चेहरा दिखाया जाता है। इसके बाद शहनाज और सिद्धार्थ की बहस और बढ़ जाती है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 latest news Sidharth Shukla Shehnaz Kaur Gill fight related with Paras Chhabra immunity
Sidharth and Shehnaz - फोटो : Instagram

आपको बता दें, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए चार लोग नॉमिनेटेड हैं। ये चार कंटेस्टेंट्स माहिरा शर्मा, पारस छाबड़ा, आरती सिंह और शहनाज कौर गिल हैं। इम्यूनिटी पाने का टास्क अभी पूरा नहीं हुआ है। अभी तक पारस दो पड़ाव आगे इम्यूनिटी पाने के टास्क में है। ऐसे में हो सकता है कि पारस इम्यूनिटी पा लें। अगर पारस इम्यूनिटी पाने में कामयाब हो जाते हैं तो केवल तीन लोग ही नॉमिनेशन में बचेंगे। ये तीन लोग माहिरा शर्मा, आरती सिंह और शहनाज कौर गिल होंगे। 

फिनाले से पहले रश्मि-आसिम ने 'बिग बॉस' पर लगाया बायस्ड होने का आरोप, सिद्धार्थ शुक्ला से है कनेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed