फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिनाले से पहले सिद्धार्थ-शहनाज के लिए बुरी खबर, भाई ने लिया ऐसा फैसला दोनों पर पड़ेगा असर

Sat, 08 Feb 2020 10:06 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 08 Feb 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shehnaaz Kaur Gill brother Shahbaz rejected Shehnaz ki Shaadi offer with Sidharth
Shahbaz, Sidharth and Shehnaaz - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में आकर शहनाज कौर गिल (Shehnaaz Kaur Gill) की पॉपुलैरिटी बढ़ गई है। हर कोई अब शहनाज को 'पंजाब की कटरीना कैफ' नाम से जानने लगा है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि 'बिग बॉस' के बाद शहनाज को बड़ा ऑफर मिला है। खबर तो ये भी थी कि उसमें वह सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के साथ नजर आ सकती हैं। अब इस खबर से जुड़ी नई जानकारी आई है। एक इंटरव्यू के दौरान शहनाज के भाई शहबाज ने इस ऑफर को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 

Bigg Boss 13 Shehnaaz Kaur Gill brother Shahbaz rejected Shehnaz ki Shaadi offer with Sidharth
Siddharth Shukla and Shehnaaz Kaur Gill - फोटो : twitter

एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 'शहनाज की शादी' शो में उनके साथ सिद्धार्थ शुक्ला भी होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक कलर्स चैनल 'शहनाज की शादी' शो के लिए सिद्धार्थ शुक्ला को होस्ट के तौर पर साइन करने की सोच रहे हैं। सूत्रों की मानें तो ऐसा होने की पूरी उम्मीद है। मेकर्स का मानना है सिद्धार्थ और शहनाज के एक साथ आने से शो का स्तर और बढ़ जाएगा। 

Bigg Boss 13 Shehnaaz Kaur Gill brother Shahbaz rejected Shehnaz ki Shaadi offer with Sidharth
Shahbaz and Shehnaaz Kaur Gill - फोटो : twitter

अब इस खबर पर शहनाज के भाई शहबाज ने बड़ा बयान दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान शहबाज ने इस ऑफर को ठुकराने की बात कही। शहबाज ने कहा- 'हमारे पास चैनल के मैनेजर आए थे। उन्होंने हमसे बात भी की थी लेकिन अभी इस ऑफर को ठुकरा दिया है। इस विषय पर परिवार वाले आपस में बैठकर फैसला लेंगे।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shehnaaz Kaur Gill brother Shahbaz rejected Shehnaz ki Shaadi offer with Sidharth
Sidharth Shukla and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : voot

रिपोर्ट्स की मानें तो अगर शहनाज और उनके परिवार वाले इस ऑफर के लिए तैयार होते हैं तो उन्हें 1.5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। शहनाज और सिद्धार्थ के साथ में शो करने की खबरें आते ही प्रशंसक काफी उत्सुक हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि 'बिग बॉस' में इन दोनों को साथ में बेहद पसंद किया जाता है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shehnaaz Kaur Gill brother Shahbaz rejected Shehnaz ki Shaadi offer with Sidharth
Sidharth Shukla and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : file photo

ऐसे में शो के बाद सिद्धार्थ और शहनाज अगर एक साथ किसी शो में आए तो दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देखने को मिलेगा। ऐसा इसलिए भी क्योंकि अक्सर शहनाज बातों बातों में कह चुकी हैं कि वो सिद्धार्थ को बहुत ज्यादा पसंद करती हैं। यहां तक कि मजाक-मजाक में वह उन्हें अपना पति भी कहती हैं। 

फिनाले से पहले रश्मि-आसिम ने 'बिग बॉस' पर लगाया बायस्ड होने का आरोप, सिद्धार्थ शुक्ला से है कनेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed