फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिनाले से पहले रश्मि-आसिम ने 'बिग बॉस' पर लगाया बायस्ड होने का आरोप, सिद्धार्थ शुक्ला से है कनेक्शन

Sat, 08 Feb 2020 10:06 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 08 Feb 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashami Desai Asim Riaz calls bigg boss unfair biased regarding with Sidharth Shukla
Asim, Sidharth Shukla and Rashami - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) की शुरुआत से ही कंटेस्टेंट 'बिग बॉस' पर बायस्ड होने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) 'बिग बॉस' के सारे नियमों का उल्लंघन करते हैं बावजूद इसके उन्हें कोई रोक टोक नहीं है। फिनाले से महज सात दिन पहले एक बार फिर घरवालों ने 'बिग बॉस' पर यही आरोप लगाया। इस बार ये आरोप रश्मि देसाई (Rashami Desai) और आसिम रियाज (Asim Riaz) ने लगाया है। 

Bigg Boss 13 Rashami Desai Asim Riaz calls bigg boss unfair biased regarding with Sidharth Shukla
Bigg Boss 13 - फोटो : Voot

सात फरवरी को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में इम्यूनिटी टास्क हुआ। इस टास्क में नॉमिनेटेड चारों सदस्य आरती, शहनाज, पारस  और माहिरा गॉर्डन एरिया में मौजूद जेल में बंद थे। एक मेज पर जेल की चाबी रखी हुई थी। तीनों एलीट क्लब के मेंबर्स रश्मि, आसिम और सिद्धार्थ को बजर बजते ही चाबी हासिल करनी होगी। जिसके हाथ में पहले चाबी आएगी वो जिसे इम्यूनिटी दिलाना चाहता होगा उसे जेल से बाहर निकाल देगा।

Bigg Boss 13 Rashami Desai Asim Riaz calls bigg boss unfair biased regarding with Sidharth Shukla
Bigg Boss 13 - फोटो : voot

जैसे ही बजर बजा आसिम सिद्धार्थ को पकड़ते हुए दिखे। दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। हालांकि सिद्धार्थ चाबी लेने में कामयाब हो गए। इसके बाद सिद्धार्थ ने कहा मुझे दोबारा हाथ मत लगाना। इसके बाद बिग बॉस ने घरवालों से कहा कि 'आप लोगों को पहले भी बताया गया है ये टास्क फुर्ती का है, चाबी उठाने का है। ना कि किसी को ब्लॉक करने का नहीं और न ही बल प्रयोग करने का है। ऐसी कोई भी हरकत कोई नहीं करेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashami Desai Asim Riaz calls bigg boss unfair biased regarding with Sidharth Shukla
Asim and Sidharth - फोटो : Instagram

आसिम सिद्धार्थ की टी-शर्ट पकड़ते हैं बावजूद इसके सिद्धार्थ को चाबी मिल जाती है। इसके बाद दोनों की बहस शुरू हो जाती है। आसिम कहते हैं- 'अभी धक्का तुमने मुझे मारा मैंने नहीं।' इसके बाद आसिम कहते हैं- 'इसकी बारी एनाउंसमेंट आ जाती है। ये ब्लॉक करे तो रणनीति है।' आसिम रश्मि से कहते हैं- 'जब शेफाली आपके ऊपर चढ़ी थी तब तो बीच में बोलने कोई नहीं आया। तब वो रणनीति थी।' इसके बाद रश्मि कहती हैं- 'बिग बॉस ये बहुत अनफेयर है। मकड़ी वाले टास्क में शेफाली मेरे ऊपर चढ़ी हुई थीं तब सब सही था।' 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashami Desai Asim Riaz calls bigg boss unfair biased regarding with Sidharth Shukla
Asim, Rashami and Sidharth - फोटो : Instagram

इसके बाद 'बिग बॉस' ने आसिम और रश्मि की क्लास लगाई। बिग बॉस ने कहा-'कुछ देर पहले जब बिग बॉस ने कहा कि ये काम रोका और कहा कि ये काम फुर्ती का है। उस पर आसिम और रश्मि ने केवल अफसोस जाहिर किया बल्कि बिग बॉस पर पक्षपात करने का आरोप भी लगाया। इसके साथ ही कहा इसके पहले तो ये नहीं कहा गया था। हां, इसके पहले जरूर ये नहीं कहा गया था लेकिन ये जरूर कहा था कि कार्य के दौरान जोश से ज्यादा होश से काम लें। इसका नतीजा नोटों की बारिश टास्क में आप लोग देख चुके हैं। आरोप लगाने से पहले सोच लीजिए कि जो भी नियम बनाए जाते हैं वो सिर्फ आप लोगों की भलाई को ध्यान में रखकर ही बनाए जाते हैं।' 'बिग बॉस' के ये कहते ही रश्मि और आसिम ने अपनी सफाई भी दी। 

Bigg Boss 13: सलमान के लिए इस बार वीकेंड का वार होगा खास, नीना गुप्ता लेकर आएंगी तोहफा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed