बिग बॉस 13 का फिनाले 15 फरवरी को होने वाला है । इस वक्त घर में सिर्फ 7 कंटेस्टेंट बचे हैं । इनमें से सिद्धार्थ, आसिम और रश्मि देसाई एलीट क्लब के मेंबर बन गए हैं । जिसके चलते तीनों का टॉप 5 में होना तय है । बाकी बचे कंटेस्टेंट इम्युनिटी पाने के लिए लड़ रहे हैं । अब जब घर में कुछ ही दिन बचे हैं तो सभी कंटेस्टेंट एक-दूसरे के साथ लड़ाई-झगड़ा छोड़ हंसी-मजाक कर रहे हैं ।
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला ने घर में लगाई कॉमेडी क्लास, हंस-हंस के लोट-पोट हुईं रश्मि देसाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है । इसमें सिद्धार्थ शुक्ला ने घर में कॉमेडी की क्लास लगाई और बिग बॉस की मिमिक्री करनी शुरू कर दी । सिद्धार्थ मजाकिया अंदाज में बिग बॉस बनकर घरवालों पर हुकुम चलाते हुए दिख रहे हैं । वो घरवालों को एक टास्क देते हैं और फिर एक-एक कर सबका नाम लेते हुए कहते हैं कि सभी बीमार हैं ।
फिर उनके सामने माहिरा आती हैं तो सिद्धार्थ उनसे कहते हैं कि आप ये टास्क अकेले करेंगी और जीतकर दिखाएंगी । इस कार्य का संचालन भी आप ही करेंगी और आपका फैसला ही आखिरी माना जाएगा । हमें पता कि ये फैसला लेना आपके लिए बहुत मुश्किल होगा लेकिन आप कर सकती हैं । ये सुनकर सभी घरवाले हंसने लगते हैं ।
View this post on Instagram
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
बता दें कि आज घर में एक और इम्युनिटी टास्क होगा । जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और आसिम रियाज को किसी एक को बचाकर एलीट क्लब का मेंबर बनाना होगा । इसका भी प्रोमो सामने आया है । इसमें सिद्धार्थ, रश्मि और आसिम आपस में बात कर रहे होते हैं। आसिम कह रहे हैं कि वो आरती सिंह को अपना समर्थन देंगे, रश्मि शहनाज का नाम लेती हैं और सिद्धार्थ शुक्ला पारस छाबड़ा का।