फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss13: फिनाले से पहले घरवालों को लगेगा डबल एविक्शन का झटका! इन दो कंटेस्टेंट पर लटकी है तलवार

Fri, 07 Feb 2020 04:25 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 07 Feb 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan may announce Double Eviction In The Last Weekend Ka Vaar
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors TV

टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 13 अपने आखिरी पड़ाव में है। आने वाली 15 फरवरी को ग्रैंड फिनाले होगा। घर में बचे हुए सभी 7 कंटेस्टेंट शो जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। अब घरवालों के लिए एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। बताया जा रहा है कि फिनाले से पहले दो सदस्य बेघर हो सकते हैं। 

Bigg Boss 13 Salman Khan may announce Double Eviction In The Last Weekend Ka Vaar
Salman Khan Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान आखिरी वीकएंड का वार में डबल एविक्शन की घोषणा कर सकते हैं। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए पारस छाबड़ा, आरती सिंह, माहिरा शर्मा, शहनाज गिल नॉमिनेटेड हैं। इनमें आरती और माहिरा को कमजोर माना जा रहा है। जबकि पारस और शहनाज शो की शुरुआत से ही मजबूती बनाए हुए हैं। हालांकि बिग बॉस के घर में कुछ भी हो सकता है।

Bigg Boss 13 Salman Khan may announce Double Eviction In The Last Weekend Ka Vaar
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सभी सात लोग नॉमिनेटेड थे। 'बिग बॉस' ने एलीट क्लब के तीनों मेंबर की इम्यूनिटी छीनने का घरवालों को मौका दिया था। इस टास्क में आरती सिंह, शहनाज कौर गिल, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा मैदान में थीं। हालांकि कोई भी सदस्य एलीट क्लब मेंबर्स का सुरक्षा कवच छीन नहीं पाया और नॉमिनेट हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan may announce Double Eviction In The Last Weekend Ka Vaar
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

एक टास्क में घरवालों को कछुए की तरह दिखने वाली एक गोलाकार डिजाइन वाले बॉक्स में रहने था। वो केवल अपना सिर बाहर निकाल सकते थे और उसी बॉक्स में रहते हुए गॉर्डन एरिया में कहीं भी जा सकते थे। इस टास्क का हिस्सा होने के साथ-साथ रश्मि देसाई इस टास्क की संचालक थी। रश्मि के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज इन लोगों को इस बॉक्स से निकाल सकते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि जो भी आखिर में बॉक्स में बच जाएगा वो किसी भी एलीट क्लब की मेंबर की इम्यूनिटी छीन सकता है। रश्मि ने शहनाज की प्लानिंग अपनाकर पारस और माहिरा को बॉक्स से हाथ बाहर निकलने पर आउट किया। पारस इससे नाराज हो गए थे। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan may announce Double Eviction In The Last Weekend Ka Vaar
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

इसके बाद पारस ने सभी बॉक्स को तोड़ दिया। बिग बॉस ने उन्हें डांटा और टास्क दोबारा शुरू करवाया। पारस और माहिरा का शहनाज के साथ झगड़ा भी हुआ। पारस ने शहनाज और आरती को बॉक्स से निकालने के लिए उनके ऊपर मिर्ची पाउडर और कई सारी चीजें फेंकी। आरती और शहनाज बॉक्स से बाहर निकल आए। इस तरह से एलीट क्लब के मेंबर की इम्यूनिटी बरकरार रही।

Bigg Boss 13: फिनाले के बाद दोबारा साथ नजर आ सकते हैं सिद्धार्थ-रश्मि, मिला बड़ा ऑफर!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed