फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: माहिरा को गेम के लिए इस्तेमाल कर रहे पारस, इस बात पर आया मां सानिया का बयान

Tue, 21 Jan 2020 09:35 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 21 Jan 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 mahira sharma mother sania sharma talk about paras chhabra game
Mahira Sharma, Sania Sharma - फोटो : amar ujala
बिग बॉस 13 में पिछल दिनों फैमिली राउंड हुआ था । इस दौरान सभी कंटेस्टेंट के घरवाले उनसे मिलने के लिए आए थे । यहां माहिरा की मां सानिया शर्मा भी पहुंची थीं। सानिया ने पारस को समझाते हुए कहा था कि तुम्हारी बाहर गर्लफ्रेंड है और माहिरा सिर्फ तुम्हारी दोस्ती है । उसे ज्यादा किस मत किया करो, ये सब अच्छा नहीं लगता है। वहीं घर में पारस की मां ने आकर भी उन्हें माहिरा से दूर रहने के लिए कहा था । 

 
bigg boss 13 mahira sharma mother sania sharma talk about paras chhabra game
Paras Chhabra, Mahira Sharma - फोटो : social media

वीकेंड का वार में यही बात सलमान खान ने भी पारस को समझाई । साथ ही ये भी कहा कि आप गेम में बने रहने के लिए माहिरा का इस्तेमाल कर रहे हैं । तब पारस ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि ऐसा बिल्कुल नहीं है और माहिरा मेरी सच्ची दोस्त है। अब इस पूरे वाकये पर माहिरा की मां का बयान आ गया है । 

bigg boss 13 mahira sharma mother sania sharma talk about paras chhabra game
Mahira Sharma and Paras - फोटो : twitter

स्पॉटबॉय डॉट कॉम से बात करते हुए सानिया शर्मा ने कहा, 'घर के अंदर जाने का अनुभव बहुत अच्छा था । सबने मेरी बहुत तारीफ की । लेकिन चैनल ने काफी कुछ एडिट कर दिया । शायद उनके पास ज्यादा समय नहीं होगा । मैंने पारस से माहिरा के साथ दोस्ती खत्म करने को नहीं कहा । मैंने सिर्फ किस करने को मना किया है ।'

View this post on Instagram

‪And the award for the best thumkas goes to..... you know who!!!!‬ ‪.‬ ‪.‬ ‪#TeamSidharthShukla #SidharthShukla #RealSid #BB13 #BiggBoss #BiggBoss13 #Dance #Dancing #Moves‬ #Monday #MondayMotivation

A post shared by Sidharth Shukla (@realsidharthshukla) on

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 mahira sharma mother sania sharma talk about paras chhabra game
Mahira Sharma, Sania Sharma - फोटो : amar ujala mumbai

'पारस अगर घर के अंदर माहिरा से प्यार का इजहार करते भी हैं तो वो मुझे सिर्फ मजाक में लगता है । दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है । मुझे नहीं लगता कि पारस गेम के लिए माहिरा का इस्तेमाल कर रहा है । माहिरा भी पारस से प्यार नहीं करती है । उसे सारी सच्चाई पता है । वो शो में कह भी चुकी है कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं ।'

विज्ञापन
bigg boss 13 mahira sharma mother sania sharma talk about paras chhabra game
Akanksha Puri and Paras - फोटो : instagram

पारस और आकांक्षा के रिश्ते के बारे में सानिया शर्मा कहती हैं, 'मुझे लगता है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है । पारस ने खुद भी कहा है कि वो रिश्ता खत्म करना चाहते हैं । मुझे पूरी बात नहीं पता है कि वो क्या चाहते हैं । माहिरा को सब घर में कमजोर समझते हैं लेकिन वो अपना स्टैंड खुद ले सकती है ।'  

श्वेता बसु प्रसाद ने कोर्ट में दी तलाक की अर्जी, बोलीं- मैं पति की फैन हूं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed