फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पारस और आकांक्षा के ब्रेकअप के लिए जिम्मेदार हैं माहिरा! अभिनेत्री ने अब सफाई में बोली ये बात

Fri, 28 Feb 2020 11:53 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 28 Feb 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Mahira Sharma reaction on Paras Chhabra and Akanksha Puri break up
Paras Chhabra, Mahira Sharma, Akanksha Puri - फोटो : amar ujala

बिग बॉस 13 में पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा सबसे चर्चित कंस्टेंट्स में से एक थे। दोनों के बीच घर में जाते ही अच्छे रिश्ते बन गए थे। दोनों की नजदीकियां इतनी देखने को मिली थीं कि उनके प्यार के रिश्ती की भी चर्चा जोरो पर होने लगी। शो में रहते हुए पारस छाबड़ा ने अपनी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी से ब्रेकअप करने की बात भी कबूली थी। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पारस के ब्रेकअप के लिए माहिरा को जिम्मेदार ठहराया था। अब बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद माहिरा शर्मा ने आकांक्षा और पारस के ब्रेकअप को लेकर बड़ी बात बोली है। 

Bigg Boss 13 Mahira Sharma reaction on Paras Chhabra and Akanksha Puri break up
Paras Chhabra and Mahira Sharma - फोटो : twitter

माहिरा शर्मा ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में माहिरा ने बिग बॉस 13 में अपने सफर और पारस छाबड़ा के साथ रिश्ते पर ढेर सारी बाते कीं। पारस छाबड़ा और आकांक्षा पुरी के ब्रेकअप पर बात करते हुए माहिरा ने कहा, 'अगर मैं पारस और आकांक्षा पुरी के ब्रेकअप करवाने की वजह होती तो मैं आज पारस की गर्लफ्रेंड होती। मैं साफ बात कहने वालों में से हूं। मैं शो के अंदर एकदम क्लियर थी कि वह पहले से ही किसी केे साथ रिश्ते में हैं और लड़की होने के नाते मैं एक लड़की फीलिंग क्या होती है इसको समझ सकती हूं। 

Bigg Boss 13 Mahira Sharma reaction on Paras Chhabra and Akanksha Puri break up
Mahira Sharma - फोटो : Social Media

माहिरा ने आगे कहा, 'मेरी मां ने कभी गलत तरीके से पारस के साथ दूरी बनाने के लिए नहीं कहा। वह मुझ पर विश्वास करती हैं। उन्हें पता था कि मेरी और पारस की नजदीकियों को लोग गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। अगर मैं नहीं होती तो कोई और होता। आज पारस को जिससे प्यार भी हो गया होता। वो तो अच्छा है कि मैं थी तो पारस आज रिलेशनशिप में नहीं है। मुझे उसके ब्रेकअप के लिए जिम्मेदार ठहराना एकदम गलत है।' इसके अलावा माहिरा शर्मा ने बिग बॉस 13 के बारे में और भी कई सारी बाते कीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Mahira Sharma reaction on Paras Chhabra and Akanksha Puri break up
Paras Chhabra and Mahira Sharma - फोटो : twitter

गौरतलब है कि बिग बॉस 13 के प्रतियोगी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। शो में पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की दोस्ती के अलावा नजदीकियां भी देखी गईं। वहीं अब शो खत्म होने के बाद इन दोनों सितारों को लेकर बड़ी खबर आई है। जानकारी के मुताबिक ये सितारे एक साथ फिर से जल्द नजर आएंगे। पारस और माहिरा म्यूजिक वीडियो करेंगे। इन दोनों का इस म्यूजिक वीडियो में रोमांटिक डांस होगा। यह दोनों 'मुझसे शादी करोगे' शो खत्म होने के बाद म्यूजिक वीडियो की शूटिंग शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Mahira Sharma reaction on Paras Chhabra and Akanksha Puri break up
mahira sharma - फोटो : social media

इन दोनों की दोस्ती 'बिग बॉस 13' से शुरू हुई थी। शो में दोनों के बीच नजदीकियां भी देखी गई। जिसे देखकर कई बार लगा कि ये दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे हैं। हालांकि बातों बातों में कई बार स्वीकार भी किया लेकिन सीधे तौर पर कुछ भी कहने से बचते दिखे। कुछ दिन पहले माहिरा शर्मा ने पारस से अपने रिश्ते को लेकर बयान भी दिया था। माहिरा ने कहा, 'पारस मेरा बहुत अच्छा दोस्त है और वह हमेशा एक दोस्त ही रहेगा जैसा कि आप सभी जानते हैं कि वह इस समय एक शो 'मुझसे शादी करोगे' कर रहे हैं। मैं अपने दोस्त की शादी में जरूर नाचूंगी। हालांकि घर में हमारी बॉन्डिंग को देखने के बाद लोग सोच रहे थे कि हमारे बीच कुछ चल रहा है। ऐसा कुछ नहीं है वो मेरा सिर्फ दोस्त है।'

पढ़ें: आसिम रियाज ने अपनी ‘मां’ को सौंपी बिग बॉस की ट्रॉफी, हर कदम सहारा बनने वाली महिला को किया सलाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed