'बिग बॉस 13' के पहले प्रोमो के बाद से भी प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है। पहले प्रोमो में सलमान खान (Salman Khan) स्टेशन मास्टर के लुक में नजर आए थे। वहीं अब 'बिग बॉस' का दूसरा प्रोमो भी रिलीज हो गया है। इस प्रोमो में सलमान सितारों को अपने इशारों पर नचाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा गया है जो इस सीजन के शुरू होने से पहले ही हाईस्पीड धमाके का इशारा दे रहा है।
Bigg Boss 13: नए प्रोमो में सितारों को इशारों पर नचाते दिखे सलमान, पहले दिखे थे 'स्टेशन मास्टर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो को कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा साझा किया गया है। वीडियो में सलमान खान जिम के अंदर एक्सरसाइज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान के अलावा दो और सितारे भी इस प्रोमो में नजर आए सुरभि ज्योति और करण वाही। इस प्रोमो की शुरुआत में दिखाया गया है कि सलमान और सुरभि एक्सरसाइज कर रहे होते हैं। प्रोमो में सलमान कह रहे हैं कि इस बार सितारे खोलेगे पिटारे, कुछ भागते-भागते करेंगे प्यार तो कुछ चलते-चलते करेंगे टकरार।
प्रोमो में दिखाया गया है कि सुरभि और करण की नोक झोंक चल रही होती है तभी सलमान उन्हें स्टॉप कहते हैं और फिर स्टार्ट। इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन लिखा- 'हाई स्पीड ड्रामा और सितारों के ग्लैमर का तड़का। सब होगा इस सीजन में।' इस प्रोमो शूट की खबर कुछ दिन पहले ही आई थी। उस वक्त करण वाही से पूछा गया था कि क्या वह भी बिग बॉस में इस बार के प्रतिभागी हैं?
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
जवाब में करण ने कहा था, ‘तीन महीने किसी घर में बंद रहने का ख्याल ही मुझे डरा देता है। अगर कभी ऐसा हुआ तो मैं चाहूंगा कि मैं अपने दोस्तों रवि दुबे और ऋत्विक धनजानी के साथ बिग बॉस के घर जाऊं। अगर शो बनाने वाले मेरी ये शर्त मान लेते हैं तो मुझे बिग बॉस का मेहमान बनने में कोई दिक्कत नहीं है।’
'बिग बॉस' का सेट हर बार लोनावला में होता है लेकिन इस बार इसे मुंबई की फिल्म सिटी में बनाया गया है। खबरों की मानें तो इस बार शो किसी एक थीम पर आधारित नहीं होगा। इसके साथ ही घर में सभी मशहूर हस्तियां नजर आएंगी। कुछ दिन पहले आईबी टाइम्स वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में सात कंटेस्टेंट के आने की जानकारी दी थी। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सात हस्तियों ने बिग बॉस का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। इसमें मुग्धा गोडसे, सिद्धार्थ शुक्ला, चंकी पांडे, राजपाल यादव, माहिका शर्मा, देवोलीना भट्टाचार्जी, आदित्य नारायण का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें:- बिग बॉस 13: पहले टीजर में सलमान का खुलासा, चार हफ्तों में ही फिनाले के दावेदार मिल जाएंगे