फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: पारस की गर्लफ्रेंड ने कहा था- उसे जूते से मारूंगी, अब उनके लिए खरीदे 70 हजार के जूते

Tue, 31 Dec 2019 01:34 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 31 Dec 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 paras chhabra girlfriend akanksha puri bought new shoes for him
bigg boss - फोटो : social media

बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा शो से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं । घर के अंदर पारस कई बार माहिरा शर्मा से प्यार का इजहार कर चुके हैं । वहीं घर के बाहर उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी, पारस को लेकर एक के बाद एक खुलासे कर रही हैं । पारस की माहिरा के साथ बढ़ती नजदीकियों को लेकर आकांक्षा ने कई बार नाराजगी जताई है । 

bigg boss 13 paras chhabra girlfriend akanksha puri bought new shoes for him
Akanksha Puri and Paras Chhabra - फोटो : instagram

अब आकांक्षा ने पारस के लिए नए जूते खरीदे हैं । दरअसल, पिछले दिनों एक टास्क हुआ था । जिसमें पारस ने शहनाज गिल को कप्तान बनाने के लिए अपने जूतों को पेंट में डुबाकर खराब कर दिया था । जब आकांक्षा ने ये एपिसोड देखा तो उन्होंने तुरंत पारस के लिए नए जूते खरीद लिए । 

bigg boss 13 paras chhabra girlfriend akanksha puri bought new shoes for him
bigg boss 13 - फोटो : voot

इस बात की जानकारी आकांक्षा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है । साथ ही आकांक्षा ने जूतों की तस्वीरें भी शेयर की हैं । इस पोस्ट के साथ आकांक्षा ने लिखा, 'पारस ने अपने पीले जूते एक टास्क के लिए नष्ट कर दिए थे । अब उसके लिए नए जूते आ चुके हैं । पारस नया साल मुबारक हो । मुझे उम्मीद है कि तुम्हें ये जूते पीले वाले से भी ज्यादा पसंद आएंगे ।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 paras chhabra girlfriend akanksha puri bought new shoes for him
paras chhabra - फोटो : social media

बता दें कि इन जूतों की कीमत 70 हजार रुपये है । आकांक्षा इस बात पर यकीन नहीं कर पा रही हैं कि पारस उन्हें धोखा दे रहे हैं । आकांक्षा ने कई बार अपने इंटरव्यू में कहा है कि जब पारस बाहर आएगा तो उससे सारे सवालों का जवाब मागूंगी । कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में आकांक्षा ने गुस्से में ये भी कहा था कि बाहर आएगा तो उसे जूते से मारूंगी । 

विज्ञापन
bigg boss 13 paras chhabra girlfriend akanksha puri bought new shoes for him
Paras Chhabra - फोटो : twitter
दरअसल, आकांक्षा ने एक फोटो शेयर कर लिखा था, 'पारस के ये गंदे कपड़े और जूते वापस आए हैं । जिनके साथ एक मैसेज भी आया है । उसने कहा है कि मेरे ये पसंदीदा गंदे जूते धुलवाकर वापस भेज दो ।' इसके बाद आकांक्षा ने लिखा था, 'पारस तुम होश में तो हो, बाहर आओ तुम्हें इन्हीं जूतों से मारूंगी ।'


स्विटजरलैंड में वरुण धवन से मिले अनुष्का-विराट, इस सेलिब्रिटी ने किया कमेंट- 'दिल्ली ही आ जाते'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed