फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: 10 लाख रुपये लेकर पारस ने इसलिए छोड़ा था शो, सिद्धार्थ और रश्मि बने वजह ?

Mon, 17 Feb 2020 06:59 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 17 Feb 2020 06:59 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Paras Chhabra reveals why he left the show to take 10 lakh rupees
rashmi desai, Paras Chhabra, Sidharth Shukla - फोटो : amar ujala

सलमान खान के चर्चित शो बिग बॉस का सीजन 13 खत्म हो चुका है। 15 फरवरी को इस सीजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला बने। सीजन 13 के फिनाले की दौड़ में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ आसिम रियाज, रश्मि देसाई , पारस छाबड़ा, आरती सिंह और शहनाज गिल थीं। फिनाले की दौड़ में रहते हुए सबसे पहले पारस छाबड़ा ने दस लाख रुपये लेकर शो को छोड़ने का फैसला किया था। पारस छाबड़ा ने दस लाख रुपये से भरे ब्रीफकेस को लेकर टॉप छह की दौड़ से खुद को अलग कर लिया था।

Bigg Boss 13 Paras Chhabra reveals why he left the show to take 10 lakh rupees
Paras Chhabra - फोटो : Instagram

मजबूत कंटेस्टेंट होने के बावजूद पारस छाबड़ा ने दस लाख रुपये का ब्रीफकेस लेकर शो क्यों छोड़ा इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है। अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, पारस छाबड़ा ने कहा कि, 'एक हद पर आकर आपको यह एहसास होता है कि क्या होने वाला है, क्योंकि आपके सामने दो-तीन मजबूत प्रतियोगी होते हैं। वह भी वो जिन्होंने कलर्स के बड़े शो भी काम किया है। तब आपको शो में अपने सफर के बारे में पता होता है जिससे आपको अपनी अहमियत का पता चलता है।' पता हो कि सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई ने कलर्स टीवी के साथ लंबे समय तक काम किया है और ये दोनों छोटे पर्दे के मशहूर कलाकार में से एक हैं। 

Bigg Boss 13 Paras Chhabra reveals why he left the show to take 10 lakh rupees
paras chhabra - फोटो : social media

पारस छाबड़ा ने अपनी मां की बात का जिक्र करते हुए शो के बारे में बताया कि, 'बिग बॉस की शुरुआत में मेरी मां ने मुझसे कहा था कि मैं बिग बॉस ना करूं क्योंकि उन्हें पता नहीं था कि मैं शो में कैसा बर्ताव करूंगा। इसलिए मैं अपनी मर्जी से आया और अपनी ही मर्जी से वापस चला गया। मेरे लिए यही सबसे बड़ी जीत है कि मैं पूरी शान के साथ रुपये लेकर वापस चला गया। जो लोग शो से निकल गए उन्हें तो कुछ नहीं मिला, मुझे कम से कम कुछ को मिला है।' सोशल मीडिया पर पारस छाबड़ा के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Paras Chhabra reveals why he left the show to take 10 lakh rupees
bigg boss 13 - फोटो : social media

गौरतलब है कि ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने शो में मौजूद सभी छह कंटेस्टेंट्स की तकदीर का फैसला करते हुए दस लाख रुपये से भरे एक ब्रीफकेस का ऑफर दिया था। इस ऑफर के तहत ग्रैंड फिनाले को बीच में छोड़ने वाले को ये ब्रीफकेस मिलता। सलमान ने इन सभी कंटेस्टेंट्स को 30 सेकेंड तक सोचने का मौका किया था। जिसके बाद पारस छाबड़ा ने ब्रीफकेस के साथ शो छोड़ने का फैसला किया। 10 लाख रुपये लेकर पारस छाबड़ा ने बिग बॉस छोड़ दिया।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Paras Chhabra reveals why he left the show to take 10 lakh rupees
bigg boss 13 - फोटो : social media

आपको बता दें कि बिग बॉस 13 का खिताब सिद्धार्थ शुक्ला जीतने में कामयाब रहे। चार महीने से ज्यादा समय तक चले शो में इस बार छह फाइनिलस्ट थे। इससे पहले के सीजन में पांच कंटेस्टेंट ही फाइनलिस्ट बनते रहे हैं। शो जीतने के बाद सिद्धार्थ को एक चमचमाती ट्रॉफी और प्राइज मनी मिली तो वहीं बाकी कंटेस्टेंट को भी अच्छी खासी रकम दी गई है। बिग बॉस 13 की रेस में सिद्धार्थ शुक्ला ने ट्रॉफी अपने नाम की। उनके बाद पहले रनर अप आसिम रियाज थे। तीसरे नंबर पर शहनाज गिल रहीं। रश्मि देसाई टीवी की बड़ी नाम हैं लेकिन उन्हें चौथा स्थान ही मिल पाया। इसके बाद आरती सिंह पांचवें नंबर पर थीं। वहीं पारस छाबड़ा छठे नंबर पर थे। 


पढ़ें: Bigg Boss 13: सिद्धार्थ सहित सभी कंटेस्टेंट ने जीते लाखों, जानें बाकियों को क्या मिला
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed