फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: मां ही नहीं भाई के साथ भी ठीक नहीं रश्मि के रिश्ते, शो में छलका अकेलेपन का दर्द

Sat, 18 Jan 2020 03:34 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 18 Jan 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 rashami desai told about relationship with his brother
रश्मि देसाई - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' में फैमिली राउंड के दौरान सभी कंटेस्टेंट के घरवाले आए। इस दौरान पारस और सिद्धार्थ की मां पहुंची। दोनों की मांओं के आने से रश्मि देसाई इमोशनल हो गईं और वो रोने लगीं। रश्मि को रोता देख सिद्धार्थ उन्हें बोतल से पानी पिलाने लगते हैं। रश्मि कहती हैं कि सभी की मां आ रहीं हैं उन्हें देखकर रोना आ गया। रश्मि से मिलने उनकी भांजी और भतीजा पहुंचे।

bigg boss 13 rashami desai told about relationship with his brother
Rashami Desai - फोटो : voot

रश्मि अपने भतीजे से कहती हैं कि 'अगर तुम्हारे पैरेंट्स ने परमीशन दे दी तो जब मैं बाहर आऊंगी तो हम घूमने चलेंगे। तुम्हारे पिता को मेरे साथ कई इश्यूज रहे हैं। हमारे बीच हमेशा झगड़े होते रहते हैं। वो मुझसे बिना बात के झगड़ते हैं।' बता दें कि भाई ही नहीं मां के साथ भी रश्मि के रिश्ते ठीक नहीं है।

bigg boss 13 rashami desai told about relationship with his brother
bigg boss 13 - फोटो : voot

बिग बॉस 13 के एक अनसीन वीडियो में आरती रश्मि से पूछती हैं कि 'मां के साथ प्रॉब्लम क्या हुआ?' रश्मि कहती हैं कि 'वो बहुत ज्यादा पजेसिव हैं। उनकी पूरी दुनिया मेरे इर्द गिर्द थी। उनका पति नहीं था ऐसे में मैं ही थी उनकी सबकुछ। मुझे उनके प्यार से समस्या नहीं होती थी लेकिन बाकी चीजों में बहुत ज्यादा दखलअंदाजी करती थीं। वो अभी भी मुझे बच्चा मानती हैं लेकिन एक उम्र हो जाने के बाद सभी को स्पसे चाहिए होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 rashami desai told about relationship with his brother
bigg boss 13 - फोटो : voot

गुरुवार प्रसारित एपिसोड में आरती के सामने अपने निजी मामलों को लेकर रश्मि परेशान दिखीं और खूब रोईं। आरती ने रश्मि से कहा कि 'तुम्हें अरहान की बात पता चली लेकिन तुमने बहुत आसानी से सब कुछ संभाल लिया। मैं तुम्हारी जगह होती तो उसका दोबारा मुंह तक नहीं देखती।' तभी रश्मि ने आरती से कहा कि 'मुझे जिंदगी में बहुत अकेलापन महसूस होता है।'

विज्ञापन
bigg boss 13 rashami desai told about relationship with his brother
Aarti and Rashami - फोटो : voot

रश्मि ने आरती से आगे कहा- 'ऐसे ऐसे मोड़ पर आकर भी मैं खड़ी रहती हूं लेकिन अब बहुत हो गया है। कभी कभी ऐसा लगता है कि मेरे कोई सपने नहीं बचे हैं। मेरे जो अपने हैं वो भी मेरे नहीं हैं। थक चुकी हूं। किसी और की गलती छुपाने के लिए मैं अपनी ही बैंड बजवाती रहती हूं। इस जिंदगी से तंग आ चुकी हूं।'

Bigg Boss 13: घर में गौतम गुलाटी के आते ही सिद्धार्थ को भूल गईं शहनाज, किया रोमांटिक डांस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed