'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में शहनाज कौर गिल ( Shehnaz Kaur Gill) और सिद्धार्थ शक्ला (Siddharth Shukla) को तो आपने रोमांस करते कई बार देखा होगा। इस 'वीकेंड का वार' शहनाज कुछ ऐसा करेंगी जिसे देखकर घरवाले हैरान रह जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि शो में शहनाज के पसंदीदा अभिनेता गौतम गुलाटी एंट्री करेंगे। खास बात कि गौतम 'बिग बॉस सीजन 8' के विजेता भी रह चुके हैं। गौतम को देखते ही शहनाज ने उन्हें खूब किस किया और रोमांटिक डांस भी किया।
Bigg Boss 13: घर में गौतम गुलाटी के आते ही सिद्धार्थ को भूल गईं शहनाज, किया रोमांटिक डांस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस प्रोमो वीडियो को 'बिग बॉस' के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया गया है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि गौतम के एंट्री लेते ही सभी फ्रीज होते हैं। जैसे ही 'बिग बॉस' शहनाज को फ्रीज से मुक्त कर देते हैं तो शहनाज गौतम को गले लगा लेती हैं और किस करने लगती हैं। शहनाज को ऐसा करता देख सभी हंसने लगते हैं।
इतना ही नहीं शहनाज गौतम के साथ सलमान खान की फिल्म के गाने पर डांस भी करती हैं। यह गाना सलमान की फिल्म टाइगर जिंदा है का दिल दिया गल्ला है। इस गाने पर शहनाज गौतम के साथ रोमांटिक डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि शहनाज डांस करते करते सिद्धार्थ के पास आ जाती हैं और गौतम को फिर से किस करने लगती है। शहनाज को ऐसा करता देख सिद्धार्थ भी हंसने लगते हैं।
#BiggBoss ne diya #ShehnaazGill ko ek Bigg surprise jab aaye @TheGautamGulati ghar mein!
Watch this crazy episode tonight at 9 PM.
Anytime on @justvoot.@vivo_india @beingsalmankhan #BiggBoss13 #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/099KGLMmLd
दरअसल, शहनाज गौतम गुलाटी की बड़ी बहुत प्रशंसक हैं। इस बात का खुलासा वह शो में भी कर चुकी हैं। यहां तक कि जब गौतम वीडियो कॉल के जरिए वीकेंड का वार में आए थे तो उन्हें देखकर वो खुशी से झूम उठी थीं। बिग बॉस में शहनाज के खेल की बात करें तो वह टॉप पांच की मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं।
घर में शहनाज सबसे ज्यादा सिद्धार्थ शुक्ला के करीब हैं। सिद्धार्थ के साथ वह अक्सर मजाक मस्ती करती दिखती भी हैं। सिद्धार्थ से शहनाज अपने प्यार का इजहार भी कर चुकी हैं। हालांकि शहनाज के पिता जब घर में आए थे तो उन्होंने शहनाज को सिद्धार्थ के साथ कुछ खत्म करने को कहा था।
Bigg Boss 13: इन तीन कंटेस्टेंट्स ने घर में करवाई बेइज्जती, चप्पल और फ्राईपैन से खाई मार