'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के घर से बेघर होने के लिए पहले हफ्ते पांच महिला कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुईं। यह कंटेस्टेंट्स हैं दलजीत कौर, रश्मि देसाई, कोएना मित्रा, शेफाली बग्गा और देवोलीना। हमेशा की तरह इस बार भी इन कंटेस्टेंट में से कोई एक या फिर दो कंटेस्टेंट 'वीकेंड के वॉर 'में बाहर हो सकते हैं। इसका एलान खुद सलमान खान (Salman Khan) करेंगे। 'वीकेंड का वॉर' से पहले जान लीजिए इस हफ्ते कौन से कंटेस्टेंट सुरक्षित होंगे और कौन इस हफ्ते घर से बाहर जा सकता है।
सलमान से पहले हमसे जान लें नॉमिनेट सदस्यों में किसे मिले कितने वोट, कौन बचेगा कौन जाएगा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस' सीजन 13 ऑनलाइन वोट पोल के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक रश्मि देसाई को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। रश्मि को 34.83 फीसदी वोट के साथ पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर देवोलीना भट्टाचार्य हैं। देवोलीना को 20.72 फीसदी वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर दलजीत कौर हैं। दलजीत को 18.26 फीसदी वोट मिले हैं।
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर शेफाली बग्गा हैं। शेफाली को 13.81 फीसदी वोट मिले हैं। सबसे आखिर में बॉलीवुड अभिनेत्री कोएना मित्रा हैं। कोएना मित्रा को 12.37 फीसदी वोट मिले हैं। इस वोटिंग पोल के अनुसार रश्मि, देवोलीना और दलजीत सुरक्षित है। जबकि बाकी दो कंटेस्टेंट्स शेफाली और कोएना को सबसे कम वोट मिले हैं। दोनों में वोटों का अंतर बहुत कम है। यह पोल ऑनलाइन 'बिग बॉस 13' वोटिंग से लिए गए हैं।
इस 'वीकेंड का वॉर' में कुछ बदलाव भी हो सकता है। हर सीजन में देखा गया है कि पहले हफ्ते कोई भी कंटेस्टेंट घर से बाहर ज्यादातर नहीं गया है। हालांकि नॉमिनेशन की प्रकिया हर सीजन में हुई है। ऐसे में हो सकता है कि इस बार या तो कोई भी घर से बाहर ना जाए या फिर किसी को घर से बाहर जाना पड़े। नॉमिनेशन की प्रकिया एक टास्क के द्वारा हुई थी। टास्क के दौरान दलजीत, रश्मि, कोएना, शेफाली और माहिरा शर्मा ने पारस को अपना दिल दिया था।
वहीं आरती और देवोलीना ने सिद्धार्थ शुक्ला को अपना दिल दिया था जबकि शहनाज गिल ने अबु मलिक को अपना दिल दिया था। ऐसे में शहनाज सबसे पहले सुरक्षित हो गईं क्योंकि अबु मलिक के पास सिर्फ एक ही दिल था। वहीं पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ शुक्ला ने माहिरा शर्मा और आरती सिंह को सुरक्षित किया। जबकि बाकी बचीं पांच महिला कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हो गई थीं।
नोट: अमर उजाला वोटिंग पोल की पुष्टि नहीं करता। यह ऑनलाइन साइट से लिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:- TRP में कपिल को फिर नुकसान, अमिताभ का 'केबीसी' बरकरार, देखें टॉप 5 सीरियल्स की लिस्ट