फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: 'वीकेंड का वार' से पहले जानें वोटिंग में कौन रहा पिछड़, सात कंटेस्टेंट हैं नॉमिनेट

Fri, 20 Dec 2019 08:32 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 20 Dec 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 seven contestant Nominated Siddharth Shukla is safe Arhaan Khan getting less vote
Siddharth, Madhurima and Arhaan - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' में इस बार घर से बेघर होने के लिए सात लोग नॉमिनेट हुए। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के नाम सिद्धार्थ शुक्ला, विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली, अरहान खान, आरती सिंह, आसिम रियाज और शेफाली बग्गा हैं। इन सातों कंटेस्टेंट्स में से इस हफ्ते कौन बाहर जाएगा यह तो 'वीकेंड का वार' में पता चलेगा। 'वीकेंड का वार' में अभी दो दिन बचे हैं। उससे पहले जानिए वोटिंग में कौन सा कंटेस्टेंट पिछड़ रहा है। 

Bigg Boss 13 seven contestant Nominated Siddharth Shukla is safe Arhaan Khan getting less vote
Asim Riaz,Siddharth Shukla - फोटो : social media

'बिग बॉस 13' ऑनलाइन वोटिंग वेबसाइट के अनुसार खबर लिखे जाने तक अब तक सबसे ज्यादा वोट सिद्धार्थ शुक्ला और सबसे कम वोट अरहान खान को मिले हैं। सिद्धार्थ शुक्ला को अभी तक 46.71% फीसदी वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर आसिम रियाज हैं। आसिम को अब तक 35.55% फीसदी वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर आरती हैं। आरती को 4.53% वोट मिले हैं। 

Bigg Boss 13 seven contestant Nominated Siddharth Shukla is safe Arhaan Khan getting less vote
Vishal Singh, Madhurima Tuli - फोटो : social media

चौथे नंबर पर मधुरिमा तुली हैं। मधुरिमा को अब तक कुल 4.07% फीसदी वोट मिले हैं। पांचवें नंबर पर शेफाली बग्गा हैं। शेफाली को 3.81% वोट मिले हैं। छठे नंबर पर विशाल आदित्य सिंह हैं। विशाल को 2.84% और आखिर में अरहान खान हैं। अरहान खान को 2.49% फीसदी वोट मिले हैं। इन वोटिंग आंकड़ों की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 seven contestant Nominated Siddharth Shukla is safe Arhaan Khan getting less vote
arhaan khan - फोटो : social media

वोटिंग के आंकड़ों की बात करें तो अरहान खान सभी कंटेस्टेंट से पिछड़ते नजर आ रहे हैं। बीते दिनों अरहान खान को लेकर सलमान खान ने खुलासा भी किया था जिसके बाद रश्मि और अरहान के बीच दूरियां भी आ गईं। सलमान ने शो में अरहान की शादी और बच्चे का सच बताया था जिसके बाद रश्मि देसाई शो में खूब रोई थीं। पिछले हफ्ते 'बिग बॉस' से कम वोट की वजह से हिंदुस्तानी भाऊ बेघर हुए थे।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 seven contestant Nominated Siddharth Shukla is safe Arhaan Khan getting less vote
Hindustani Bhau - फोटो : twitter

हिंदुस्तानी भाऊ ने बेघर होते ही घरवालों की पोल खोली थी। सिद्धार्थ के बारे में भाऊ ने कहा था-'आरती जो सिद्धार्थ की अच्छी दोस्त है सिद्धार्थ की वजह से ही उसे पैनिक अटैक आया। मैं सिद्धार्थ पर बहुत चिल्लाया भी था। मैंने उससे कहा कि तुम्हें लड़कियों से बात करने की तमीज ही नहीं है। तुम जब हाइपर होते हो तो इसका पता ही नहीं होता कि सामने कौन है। लड़कियों को गाली देना, उनके चरित्र पर सवाल उठाना ये तुम्हारा स्टैंडर्ड है। तुम तो स्टार हो टेलीविजन के। फिर तो मैं तुमसे हजार गुना अच्छा हूं। इस वजह से पारस से भी मेरा झगड़ा हुआ था।'

नोट- वोटिंग के आंकड़ों की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। 

Bigg Boss 13: रात में माहिरा को किस करते देख भड़कीं पारस की गर्लफ्रेंड, कहा-'मेरे साथ तीन साल से..'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed