फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: बर्तन बजाकर शेफाली ने घरवालों पर निकाली भड़ास, गुस्से में मधुरिमा ने दिया धक्का

Thu, 19 Dec 2019 02:36 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 19 Dec 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shefali Bagga midnight drama irritated housemates Madhurima Tuli thrown Water
Shefali Bagga and Madhurima Tuli - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' में 18 दिसंबर के एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। कैप्टेंसी टास्क के दौरान रश्मि देसाई और शेफाली बग्गा का झगड़ा हुआ था जिसके बाद शेफाली ने कुछ ऐसा किया सभी घरवाले परेशान हो गए। टास्क खत्म करके सभी घरवाले देर से सोए थे कि तभी शेफाली उठीं और बर्तन बजाकर घरवालों को परेशान करना शुरू कर दिया। शेफाली की इस हरकत से घरवाले परेशान हो गए यहां तक कि मधुरिमा ने शेफाली को धक्का भी दे दिया।

Bigg Boss 13 Shefali Bagga midnight drama irritated housemates Madhurima Tuli thrown Water
Shefali Bagga - फोटो : twitter

कैप्टेंसी की दावेदारी वाले टास्क में शेफाली घरवालों के सामने रोई थीं। इसके बाद शेफाली घरवालों के सोने के बाद उठीं और किचन से बर्तन लेकर आईं। सबसे पहले शेफाली ने विशाल आदित्य सिंह के कान के पास जाकर बर्तन बजाया। इसके बाद बारी बारी से भी घरवालों के बेड के पास गईं और बर्तन जोर जोर से बजाने लगीं। 

Bigg Boss 13 Shefali Bagga midnight drama irritated housemates Madhurima Tuli thrown Water
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

शेफाली को ऐसा करता देख सभी घरवाले उठ गए। सभी ने शेफाली को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। शेफाली की मधुरिमा तुली, अरहान खान, शेफाली जरीवाला, रश्मि देसाई और आसिम रियाज के साथ सबसे ज्यादा बहस हुई। शेफाली ने रश्मि देसाई की रजाई भी खींची जिसके बाद उनका उनसे झगड़ा शुरू हो गया। रश्मि इतनी परेशान हो गई थीं कि उन्होंने अपने हाथ में बोलत उठा ली थी और फेंकने जा रही थीं कि तभी सिद्धार्थ ने उन्हें रोक लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shefali Bagga midnight drama irritated housemates Madhurima Tuli thrown Water
Madhurima and Shefali - फोटो : voot

शेफाली को विकास गुप्ता ने उठाकर बाथरूम में बंद कर दिया। थोड़ी देर बाद समझाया और फिर उन्हें बाथरूम से निकालकर शांति से सोने को कहा। सभी घरवालों को लगा कि शेफाली अब कुछ भी नहीं करेंगी। सुबह होते ही शेफाली ने फिर से घरवालों को उठाना शुरू कर दिया। इसी दौरान उनकी मधुरिमा तुली से बहस भी हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि मधुरिमा ने उन्हें धक्का दिया और पानी भी फेंका। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shefali Bagga midnight drama irritated housemates Madhurima Tuli thrown Water
Mahira Sharma and Paras - फोटो : twitter

शेफाली के इस ड्रामे के अलावा पारस और माहिरा की नजदीकियां बढ़ती हुई दिखीं। वहीं शहनाज सिद्धार्थ को मनाने की कोशिश भी करती दिखीं। एपिसोड में दिखाया गया कि सिद्धार्थ शहनाज से नाराज हैं और वह उन्हें मनाने की कोशिश कर रही हैं। सिद्धार्थ मान नहीं रहे जिस वजह से शहनाज परेशान दिखीं।

Bigg Boss 13: आधी रात में माहिर को किस करते देख भड़कीं पारस की गर्लफ्रेंड, कहा-'मेरे साथ 3 साल से..'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed