फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनव कोहली से रिश्ते को लेकर फिर छलका श्वेता तिवारी का दर्द, बोलीं- 'मुझे घर चलाना है इसलिए...'

Thu, 19 Dec 2019 01:18 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 19 Dec 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
Shweta Tiwari on Abhinav Kohli and domestic violence
Shweta Tiwari - फोटो : Social Media

बीते दिनों श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) पति अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) की वजह से काफी सुर्खियों में थीं। यहां तक कि श्वेता ने अभिनव के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की थी। श्वेता ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया था। हाल ही में श्वेता ने इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी और उस वक्त के बारे में बात की जब वह मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। 

Shweta Tiwari on Abhinav Kohli and domestic violence
Abhinav Kohli, Shweta Tiwari and Palak - फोटो : file photo

श्वेता तिवारी ने हिंदुस्तान टाइम्स से इंटरव्यू के दौरान ये बातें कहीं। श्वेता तिवारी ने कहा- 'मेरे खानदान ने 5 साल में बस एक बार ही मेरा हाल जाना। लोगों के लिए ये कहना आसान होता है कि लड़की ने ही कुछ किया होगा या उसमें कोई दिक्कत होगी तभी दूसरी शादी भी नहीं चल पाई। जब मेरा करियर ऊंचाई पर था तब मैंने शादी की। उस वक्त भी लोगों ने कहा था कि मेरा करियर अब खत्म हो चुका है। मैंने लोगों की सोच खुद पर हावी नहीं होने दी।'

Shweta Tiwari on Abhinav Kohli and domestic violence
shweta tiwari, palak tiwari - फोटो : social media

श्वेता ने आगे कहा- 'मुझे इस बात की बिल्कुल भी चिंता नहीं थी कि मेरा खानदान क्या कहेगा जो 5 साल में एक बार मेरा हाल-चाल लेता है। मैंने अपनी चिंता की,बच्चों की और अपने परिवार के बारे में सोचा। अगर कोई मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो उनकी मेरी जिंदगी में कोई जगह नहीं है। मैं उन्हें अटेंशन नहीं दूंगी। जो मेरे परिवार को खुश रखेगा, उनकी बढ़ने में मदद करेगा, उनके लिए मैं करूंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta Tiwari on Abhinav Kohli and domestic violence
Shweta Tiwari family photo - फोटो : Social Media

'मुझे अपनी बेटी और बेटे को बड़ा करना है ,घर चलाना है, इसलिए मैं कमजोर नहीं पड़ सकती। मेरी बेटी पलक ने मेरी मां बनकर मेरा ख्याल रखा है। श्वेता तिवारी अभिनव कोहली से अलग हो गई हैं। श्वेता ने साल 2013 में अभिनव कोहली से शादी कर ली। शादी के बाद श्वेता दूसरी बार मां बनीं। जिससे उनका एक बेटा रेयांश है। अभिनव से पहले श्वेता ने राजा चौधरी से शादी की थी। राजा चौधरी से जिस वक्त श्वेता ने शादी की थी उनकी उम्र 19 साल थी।

विज्ञापन
Shweta Tiwari on Abhinav Kohli and domestic violence
raja chaudhary, shweta tiwari, abhinav kohli - फोटो : social media

राजा से शादी के बाद दोनों की अनबन की खबरें आने लगीं जिसके बाद उन्होंने तलाक ले लिया था। राजा और श्वेता की एक बेटी है जिसका नाम पलक है। आपको बता दें, श्वेता तिवारी इस वक्त 'मेरे डैड की दुल्हन' सीरियल में नजर आ रही हैं। इस सीरियल में वरुण बडोला हैं। इस सीरियल से श्वेता लंबे वक्त बाद टीवी में वापसी की है। श्वेता आखिरी बार 'बेगुसराय' में नजर आई थीं। 

Bigg Boss 13: देर रात शेफाली बग्गा ने कीं ऐसी हरकतें, विकास-सिद्धार्थ ने कर दिया बाथरूम में बंद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed