'बिग बॉस 13' से शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) बेघर हो चुकी हैं। शेफाली ने बेघर होते ही घरवालों पर कई खुलासे किए। शेफाली इन दिनों आसिम से अपने झगड़े के चलते खूब सुर्खियों में रहीं। इसी बीच घर के बाहर शेफाली के पति पराग ने भी आसिम को वीडियो जारी कर धमकी दे डाली। घर से बाहर निकलते ही शेफाली ने आसिम रियाज और अपनी दोस्ती से दुश्मनी तक के सफर पर अमर उजाला से दिल की बात कही।
Bigg Boss 13: बेघर होते ही आसिम पर भड़कीं शेफाली जरीवाला, बोलीं- 'बाहर बहुत लोगों से पिटने वाला है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसिम रियाज से आपकी लड़ाई की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रही। आखिर किस वजह से आप दोनों के रिश्ते इतने खराब हो गए।
शो के शुरुआती दौर में आसिम मेरे बहुत ही अच्छे दोस्त थे लेकिन फिर एक समय पर आकर उन्होंने मुझे धोखा दे दिया। उन्होंने खेल के बीच में मेरे साथ कपट किया, जिसके बाद उनकी बदतमीजियां शुरू हो गई थी। फिर एक स्टेज ऐसा भी आया जब हम दोनों ने एक दूसरे से एकदम से बात करना बंद कर दिया था लेकिन पिछले तीन हफ्ते से उनकी बदतमीजियां मेरे और घर के दूसरे सदस्यों के प्रति बहुत बढ़ गई थी। हर चीज को बर्दाश्त करने की भी एक सीमा होती है लेकिन आखिरी के हफ्तों में वह सीमा पार हो गई थी और जिसके बाद हम दोनों के बीच काफी अनबन शुरू हो गई।
शेफाली ने कहा- 'लोगों को तो सिर्फ एक घंटे का फुटेज देखने को मिलता है लेकिन हमारे साथ वह 24 घंटे का माहौल होता है। वह सुबह से लेकर रात तक सभी को उकसाते हैं। शुरू में तो यह चीज बर्दाश्त की जाती है लेकिन फिर एक स्तर के बाद व्यक्ति आपा खो देता है। लोगों के सामने उकसाने वाली चीज तो नहीं आती है लेकिन यह जरूर दिखता है कि आपने अपना आपा खो दिया है। यही चीज सिद्धार्थ के साथ भी हो रही है। आसिम को मैंने अच्छा इंसान समझा था लेकिन अब उनसे काफी निराशा हो रही है।'
घर के बाहर आपके पति पराग आपके लिए मोर्चा संभाले हुए थे, उन्होंने आसिम को एक वीडियो के जरिए देख लेने की धमकी भी दी है। इस बारे में आपका क्या कहना है?
पराग ने वही किया जो कोई भी पति अपनी पत्नी के लिए करेगा। अगर किसी भी इंसान की पत्नी, गर्लफ्रेंड या फिर बहन के साथ इस बदतमीजियां से बात करेगा तो क्या आपका खून नहीं खोलेगा। पराग मुझसे बहुत अधिक प्यार करते हैं उन्हें पता है कि मैं मजबूत हूं लेकिन फिर भी उन्हें बुरा तो लगेगा ही। वह बाहर कुछ भी नहीं कर सकते थे। इसलिए पराग ने उस वीडियो के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसका मैं पूरा समर्थन करती हूं।
शेफाली ने आगे कहा- 'पराग क्या, घर के अंदर के लोग भी आसिम के घर के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला भी इंतजार में हैं कि आसिम बस घर से बाहर निकले और आसिम सिर्फ हमसे ही नहीं बल्कि बहुत ही लोगों से पिटने वाला है इस चीज की मैं आपको गारंटी देती हूं।'
Bigg Boss 13: आसिम को धमकी देने पर पराग पर भड़के उमर रियाज, कहा- 'वो अपनी पत्नी को भी...'