'बिग बॉस' का 13वां सीजन अपने ग्रैंड फिनाले से बस कुछ ही कदम दूर है। अमूमन तीन महीने के करीब चलने वाला यह शो इस बार पांच हफ्ते और आगे बढ़ गया है। जैसे-जैसे शो खत्म होने के करीब आ रहा है वैसे-वैसे घर का माहौल और गरम होता जा रहा है। इसी बीच वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर घर का हिस्सा बनने वाली शेफाली जरीवाला घर से बाहर हो गई हैं। शेफाली इन दिनों आसिम से अपने झगड़े के चलते खूब सुर्खियों में रही। इसी बीच घर के बाहर शेफाली के पति पराग ने भी आसिम को वीडियो जारी कर धमकी दे डाली। घर से बाहर निकलते ही अमर उजाला ने शेफाली से बात की और जाना कि आखिर घर के अंदर चल क्या रहा है।
Bigg Boss से बाहर हुईं शेफाली जरीवाला, इंटरव्यू में सिद्धार्थ-आसिम को लेकर किए कई खुलासे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो में आपकी वाइल्ड कार्ड एंट्री कितनी वाइल्ड रही?
शो में मेरी एंट्री काफी वाइल्ड रही। यह बहुत ही टेढ़ा सीजन है। घर के सभी सदस्य काफी मजबूत हैं। घर का माहौल भी बहुत अधिक गरमा-गर्मी में है। बिग बॉस का सफर मेरे लिए बहुत ही खास रहा। अब मैं और भी बेहतर हो गई हूं। अब घर के बाहर निकलकर बहुत ही अच्छा लग रहा है। एक आजादी का अनुभव हो रहा है।
घर से बाहर निकलने की क्या वजह रही?
शो के ग्रैंड फिनाले के सिर्फ दो हफ्ते बाकी हैं। मुझे लगता है कि मैं जहां तक पहुंची हूं वह बहुत ही अच्छा है। इस वक्त घर में सभी खिलाड़ी काफी मजबूत हैं। जरूरी नहीं है कि हर हफ्ते आप निखर कर सामने ही आए और लोगों को आपका गेम पसंद आए। किसी हफ्ते दर्शकों को हमारा प्रदर्शन अच्छा लगता है तो किसी हफ्ते नहीं लगता है। मुझे लगता है कि पिछले हफ्ते शायद घर में ऐसा कुछ हुआ होगा जिसकी वजह से मुझे कम वोट मिले और घर से बाहर होना पड़ा।
घर के अंदर आपको किसी चीज की कमी सबसे अधिक महसूस हुई?
घर के अंदर आपको हमेशा धैर्य रखना पड़ता है। मैं एक पढ़ी-लिखी और सभ्य लड़की हूं। मैं शो में अश्लील भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकती थी और ना ही कुछ हासिल करने के लिए सीमा पार कर सकती थी। घर में बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो किसी भी हद तक जाते हैं। मेरे लिए बहुत ही जरूरी था कि गुस्से में मेरे मुंह से अपशब्द ना निकले और ना ही किसी पर हाथ उठाऊं। मैं किसी को किसी भी तरह से दुख नहीं पहुंचाना चाहती थी। मैं घर में स्वाभिमान और सम्मान से रहना चाहती थी और मुझे लगता है कि वह करने में मैं कामयाब साबित हुईं हूं।
आसिम रियाज से आपकी लड़ाई की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रही। आखिर किस वजह से आप दोनों के रिश्ते इतने खराब हो गए।
शो के शुरुआती दौर में आसिम मेरे बहुत ही अच्छे दोस्त थे लेकिन फिर एक समय पर आकर उन्होंने मुझे धोखा दे दिया। उन्होंने खेल के बीच में मेरे साथ कपट किया, जिसके बाद उनकी बदतमीजियां शुरू हो गई थी। फिर एक स्टेज ऐसा भी आया जब हम दोनों ने एक दूसरे से एकदम से बात करना बंद कर दिया था लेकिन पिछले तीन हफ्ते से उनकी बदतमीजियां मेरे और घर के दूसरे सदस्यों के प्रति बहुत बढ़ गई थी। हर चीज को बर्दाश्त करने की भी एक सीमा होती है लेकिन आखिरी के हफ्तों में वह सीमा पार हो गई थी और जिसके बाद हम दोनों के बीच काफी अनबन शुरू हो गई।
लोगों को तो सिर्फ एक घंटे का फुटेज देखने को मिलता है लेकिन हमारे साथ वह 24 घंटे का माहौल होता है। वह सुबह से लेकर रात तक सभी को उकसाते हैं। शुरू में तो यह चीज बर्दाश्त की जाती है लेकिन फिर एक स्तर के बाद व्यक्ति आपा खो देता है। लोगों के सामने उकसाने वाली चीज तो नहीं आती है लेकिन यह जरूर दिखता है कि आपने अपना आपा खो दिया है। यही चीज सिद्धार्थ के साथ भी हो रही है। आसिम को मैंने अच्छा इंसान समझा था लेकिन अब उनसे काफी निराशा हो रही है।