फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेजल शर्मा की आत्महत्या के दो दिन बाद मां का आया बयान, कह दी ऐसी बात

Sun, 26 Jan 2020 04:19 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 26 Jan 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
TV actress Sejal Sharma funeral in Udaipur mother first reaction on her suicide
Sejal Sharma - फोटो : Instagram

टीवी अभिनेत्री सेजल शर्मा (Sejal Sharma) का उदयपुर में परिवार की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। सेजल ने 24 जनवरी को खुदकुशी कर ली थी। घटना स्थल से पुलिस को सेजल का सुसाइड नोट भी मिला था। इस नोट में उन्होंने अपनी खुदकुशी का कारण निजी बताया। सेजल की आत्महत्या करने के बाद उनकी मां का पहला बयान आया है। 

TV actress Sejal Sharma funeral in Udaipur mother first reaction on her suicide
Sejal Sharma - फोटो : Instagram

सेजल की सुसाइड की खबर आने के बाद कहा जा रहा था कि वह तनाव में थीं जिस वजह से उन्होंने ये कदम उठाया। इस मामले पर उनकी मां ने प्रतिक्रिया दी है। सेजल की मां ने डिप्रेशन की बात से इनकार करते हुए कहा- 'उसे लीड रोल मिल गया था। इसके बाद ऐसा क्या हो गया जिससे मौत को गले लगा लिया।' सेजल के परिवार में माता-पिता के अलावा दो और भाई बहन हैं। 

TV actress Sejal Sharma funeral in Udaipur mother first reaction on her suicide
Sejal Sharma - फोटो : Instagram

सेजल मूल रूप से उदयपुर की रहने वाली हैं और मुंबई कुछ साल पहले ही आई थीं। टीवी इंडस्ट्री में पहला ब्रेक उन्हें 'दिल तो हैप्पी है जी' सीरियल से मिला। इस सीरियल में उनके साथ मुख्य भूमिका में जैस्मिन भसीन थीं। जैस्मिन ने सेजल की आत्महत्या की खबर मिलते ही पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
TV actress Sejal Sharma funeral in Udaipur mother first reaction on her suicide
jasmin bhasin - फोटो : file photo

जैस्मिन ने सेजल के साथ सेट की एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे के गले लगी हुई हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा था- 'मैं बहुत हैरान और डिस्टर्ब हूं क्योंकि सेजल हमेशा खुश रहने वाली लड़की थी। हम दोनों का बॉन्ड बहुत अच्छा था। मुझे समझ में नहीं आ रहा कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। ये बहुत बुरा है। मैं तुम्हें बहुत मिस कर रही हूं। काश ऐसा न होता।' जैस्मिन के अलावा सेजल के एक और करीबी दोस्त निर्भय शुक्ला ने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

It's unbelievable that you are no more with us, such a happy girl, your presence would just light up any place, only you know what you were going through that you decided to end your life. I will miss you I wish this would have never happened. Rip @i_sejalsharmaofficial

A post shared by Jasmin Bhasin (@jasminbhasin2806) on

विज्ञापन
TV actress Sejal Sharma funeral in Udaipur mother first reaction on her suicide
Nirbhay Shukla - फोटो : Social Media

निर्भय ने स्पॉटब्वॉय वेबसाइट से बात करते हुए कहा- 'अपने पिता के खराब स्वास्थ्य को लेकर सेजल तनाव में थी। मैंने 15 नवंबर को उसे मैसेज कर मिलने को कहा। उसने बताया कि वह उदयपुर जा रही है। मैंने इसका कारण पूछा तो वो बोली कि उसके पिता को हार्ट अटैक आया है। सेजल के पिता काफी समय से अस्वस्थ थे। वह कैंसर से पीड़ित थे। हार्ट अटैक की खबर ने उसे हिलाकर रख दिया होगा। मैं उससे अपटेड लेता रहा। उसने कहा था कि पिता की हालत में सुधार हो रहा है। सब ठीक नहीं था और, फिर मैं अपने काम में व्यस्त हो गया।' 

Bigg Boss 13: घर से क्यों भाग गई थीं शहनाज, पहली बार बताई परिवार से कलेश की वजह
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed