{"_id":"5e2d6e2b8ebc3e4b350bb803","slug":"asim-riaz-brother-umar-riaz-slam-shefali-jariwala-husband-parag-tyagi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13: आसिम को धमकी देने पर पराग पर भड़के उमर रियाज, कहा- 'वो अपनी पत्नी को भी...'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 13: आसिम को धमकी देने पर पराग पर भड़के उमर रियाज, कहा- 'वो अपनी पत्नी को भी...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 26 Jan 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 13 में आसिम रियाज, सिद्धार्थ शुक्ला को टक्कर देते हैं । दोनों की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है । पहले आसिम और सिद्धार्थ जिगरी दोस्त थे । अब दोनों जानी दुश्मन बन गए हैं । दोनों को छोटी-छोटी बातों पर लड़ते देखा जाता है । सलमान खान भी दोनों को कई बार समझा चुके हैं लेकिन फिर भी वो दोनों एक-दूसरे पर कमेंट करने से नहीं चूकते ।
वहीं आसिम की शेफाली जरीवाला से भी बिल्कुल नहीं बनती । ये दोनों भी पहले अच्छे दोस्त थे । दोनों अक्सर शो में लड़ते नजर आते हैं । पिछले दिनों शो में शेफाली के पति पराग त्यागी घर के अंदर आए थे । शो में उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स से दोस्ताना लहजे में बातचीत की । इसके साथ ही उन्होंने आसिम को शेफाली से ठीक से पेश आने की धमकी दी थी।
3 of 5
Asim Riaz
- फोटो : twitter
पराग ने कहा, 'मैं अपनी बीवी को 10 साल से जानता हूं और अगर इससे कोई बदतमीजी करेगा तो मैं उसे फाड़ के रख दूंगा ।' साथ ही आसिम को हिमांशी खुराना का खास मैसेज भी दिया । पराग की यह बात आसिम के भाई उमर रियाज को पसंद नहीं आई, जिसके बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा ''हर बात को कहने और समझाने का तरीका होता है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Asim Riaz and Umar Riaz
- फोटो : voot
'इसे आप धमकी ना देकर उसे सही अंदाज में भी समझा सकते हैं । वह अपनी पत्नी पर कई बार गलत आरोप लगाते रहे हैं । वह एक पाखंडी व्यक्ति है । सभी के सामने अच्छा बनने का नाटक कर रहे हैं । वहां उन्हें फैमिली टास्क के लिए बुलाया गया था न कि किसी को धमकी देने के लिए ।'
विज्ञापन
5 of 5
Shefali Jariwala and Parag Tyagi
- फोटो : twitter
वहीं पराग त्यागी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बेहद गुस्से में नजर आ रहे है । इसमें वह कह रहे हैं, ''आसिम आप कमाल का खेल खेल रहे हैं लेकिन इतना गिर जाओगे इसकी उम्मीद नहीं थी । तुमने मुझे नल्ला बोला... कोई बात नहीं यह खेल ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा । बाहर आओ फिर मैं बताता हूं कि असली नल्ला कौन है ।''
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।