फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: फिनाले के दो दिन बाद ही शहनाज शुरू करेंगी ये बड़ा प्रोजेक्ट, पारस भी होंगे साथ!

Thu, 13 Feb 2020 01:27 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Thu, 13 Feb 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 shehnaz gill and paras chhabra ki shaadi will on air 17 february
शहनाज गिल, पारस छाबड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस 13' की मोस्ट एंटरटेनर कंटेस्टेंट का नाम लिया जाए तो वो शहनाज गिल हैं। शो में शहनाज ने अपनी मस्ती और सिद्धार्थ के साथ नोक झोंक से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उनकी लोकप्रियता का आलम है कि घर से बाहर निकलने के दो दिन बाद ही वो एक बड़ा प्रोजेक्ट करने वाली हैं।

bigg boss 13 shehnaz gill and paras chhabra ki shaadi will on air 17 february
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter

पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि शहनाज गिल टीवी पर खुद का स्वयंवर करने जा रही हैं। अब इस खबर पर मुहर लगती दिख रही है। हाई प्रोफाइल अंदाज में होने वाले इस स्वयंवर की प्लानिंग बिग बॉस के मेकर्स ने ही की है। शो का नाम 'शहनाज गिल की शादी' है।

bigg boss 13 shehnaz gill and paras chhabra ki shaadi will on air 17 february
shehnaz gill - फोटो : social media

बिग बॉस के घर को ही थोड़ा सा बदलाव करके नए शो के लिए सेट बनाया जाएगा। इसमें शहनाज गिल अपने स्वयंवर की तैयारी करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 13 के ही कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा भी इसमें हिस्सा लेंगे। शो में उनके साथ 12 और लोग भी होंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 shehnaz gill and paras chhabra ki shaadi will on air 17 february
salman khan - फोटो : voot

शो का प्रसारण 17 फरवरी से होगा। सोमवार से शुक्रवार प्रसारित ये शो रात 10.30 बजे दिखाया जाएगा। इससे पहले वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी बताया था कि 'एक बहुत बड़ी शादी होने वाली है। हो सकता है कि वो शादी इन घरवालों में से एक हो। ये भी हो सकता है कि ये शादी एक नहीं बल्कि किसी दो सदस्यों की हो।' 

विज्ञापन
bigg boss 13 shehnaz gill and paras chhabra ki shaadi will on air 17 february
bigg boss 13 - फोटो : social media

बिग बॉस के आने वाले एपिसोड में शहनाज गिल बताएंगी कि वो शादी करने वाली हैं। इसके लिए वो इन्विटेशन देंगी। हालांकि शो का फॉर्मेट क्या होगा अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। बिग बॉस का फिनाले 15 फरवरी को है। अनुमान है फिनाले के दिन ही बड़ा एलान हो सकता है।

Bigg Boss 13: फिनाले से दो दिन पहले रश्मि का बड़ा खुलासा, सिद्धार्थ को बताई दरार के पीछे की साजिश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed