बेड शेयरिंग कॉन्सेप्ट को लेकर 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) बंद कराने की सोशल मीडिया पर मांग हो रही है। यहां तक कि कांफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को एक पत्र भेजकर टीवी शो के प्रसारण पर तुरंत रोक लगाने का अनुरोध किया है। कैट ने पत्र में कहा है की इस सीरियल में बेहद अश्लीलता और फूहड़ता का खुले आम घिनौना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच 'बिग बॉस' में प्यार का खुमार छाया हुआ है। 'बिग बॉस' में पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ शुक्ला नहीं बल्कि सिद्धार्थ डे इन दिनों घर के 'लवर ब्वॉय' बने हुए हैं।
BB13: असली लवर निकला ये कंटेस्टेंट, सलमान के सामने किया था KISS दूसरे दिन मिला लव लेटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'वीकेंड का वार' के दूसरे दिन सिद्धार्थ डे और शेफाली बग्गा के बीच की नजदीकियां घरवालों को साफ नजर आईं। इस बात का सबूत सलमान के द्वारा पढ़ी गई चिट्ठियां है। दरअसल, घरवालों को एक टास्क दिया गया था। इस टास्क में उन्हें घर में एक दूसरे के बारे में चिट्ठियां लिखनी थीं। जिसमें वह लव लेटर या फिर शिकायत भी लिख सकते हैं। इन्हीं चिट्ठियों को सलमान ने सभी घरवालों को पढ़कर सुनाया था।
दिलचस्प बात है कि पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ शुक्ला जो सबसे ज्यादा घर में चर्चित हैं उनके नाम कोई भी लव लेटर नहीं आया था। जबकि सिद्धार्थ डे के लिए प्यार भरा खत आया था। यह खत किसी और ने नहीं बल्कि शेफाली बग्गा ने लिखा था। खत में उन्होंने लिखा था कि 'प्यार दोस्ती है, उम्मीद करती हूं कि बिग बॉस के बाद भी यह रिश्ता बना रहेगा।'
इससे पहले वाले एपिसोड में भी शेफाली को सिद्धार्थ सलमान के सामने ही किस करते नजर आए थे। शनिवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में सलमान ने शेफाली बग्गा के उस फैसले को सही ठहराते हुए उनकी तारीफ की जब वह घर की क्वीन बनने के लिए अपना नाम लेती हैं। सलमान ने कहा अच्छा हुआ तुम बाकियों की तरह भेड़ चाल में नहीं चलीं। इसके साथ सलमान ने बताया कि शेफाली इस हफ्ते सेफ हैं।
शेफाली बग्गा के सेफ होने की बात सुनकर सिद्धार्थ डे बहुत खुश हो गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत शेफाली को Kiss कर लिया। इस पर सलमान खान ने सिद्धार्थ डे का जमकर मजाक बनाया। सलमान ने कहा कि बस मौके मिला नहीं Kiss करके कैलोरी बर्न करने लगे।
यह भी पढ़ें- जानें कौन हैं 9 साल की प्रीति भट्टाचार्जी? जिन्होंने जीता 'सुपरस्टार सिंगर' शो