बिग बॉस 13 में मंगलवार के ऐपिसोड में दिखाया गया कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का रिश्ता टूट गया। कुछ दिन पहले ही शहनाज ने अपने प्यार का इजहार किया था जिसके बाद सिद्धार्थ ने भी उन्हें स्वीकार कर लिया था। अब ब्रेकअप होने के बाद सिद्धार्थ के तेवर बदल गए हैं और इसका सीधा असर आने वाले ऐपिसोड में दिखाई देगा।
ब्रेकअप के बाद सिद्धार्थ ने नॉमिनेशन में आरती को बचाया, शहनाज ने गुस्से में दी गाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को आने वाले ऐपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि सिद्धार्थ शुक्ला नॉमिनेशन से आरती सिंह को बचा लेते हैं जबिक उनके पास शहनाज को बचाने का भी मौका होता है। ये देखकर शहनाज नाराज हो जाती हैं और सिद्धार्थ से कहती हैं- I Hate You.
प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि शहनाज नाराज होकर बाथरूम में जाकर रोने लगती हैं और तभी वहां आरती आकर कहती हैं कि मुझे ऐसा लगता है कि मैं तुम दोनों के बीच में आ रही हूं। गुस्से में शहनाज कहती हैं कि फिर तू आती क्यों है? बात बढ़ जाती हैं और तभी आरती कहती हैं कि मुझसे गलती हो गई जो तुझे समझाने आई। शहनाज कहती हैं कि तुझे अब लड़ने का नया मुद्दा मिल गया।
होंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
बिग बॉस की जानकारी देने वाले ट्विटर अकाउंट 'द खबरी' के मुताबिक, बिग बॉस के घर में जल्द पांच लोग वाइल्ड कार्ड एंट्री कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक घर में, आसिम रियाज के पिता, शहनाज गिल के पिता, माहिरा शर्मा की मां, पारस छाबड़ा की मां, सिद्धार्थ शुक्ला की मां, शेफाली जरीवाला के पति और हिमांशी खुराना वाइल्ड कार्ड से एंट्री कर सकते हैं। लेकिन ये सदस्य घर में सिर्फ 3-4 दिन ही रहेंगे।
टूट गया शहनाज और सिद्धार्थ का रिश्ता, सिड बोले- जो अपने मां-बाप का नहीं वो...