'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला शो के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं, हालांकि मेकर्स और सलमान खान पर पक्षपात का आरोप भी लगा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने #BiasedSalman ट्रेंड करवाया। अब एक बार फिर से ऐसा ही कुछ देखने को मिला जिसके बाद मेकर्स पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Bigg Boss 13: तो एडिटेड था सिद्धार्थ शुक्ला का रोना, मेकर्स ने ऐसे दिया दर्शकों को धोखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, शनिवार प्रसारित एपिसोड का जो प्रोमो सामने आया था उसमें दिखाया जाता है कि निर्देशक रोहित शेट्टी घर में एंट्री करते हैं। रोहित शेट्टी को अचानक घर में देखकर सभी घरवाले हैरान रह जाते हैैं। वीडियो में दिखाया गया है कि रोहित आसिम और सिद्धार्थ से बात करते हैं। इसी दौरान रोहित कुछ ऐसा कह देते हैं जिससे सिद्धार्थ उनके सामने रोने लगते हैं। प्रोमो में दिखाया गया कि सिद्धार्थ आसिम की बात लेकर रो रहे होते हैं लेकिन जब एपिसोड प्रसारित हुआ तो कुछ और ही देखने को मिला।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
सिद्धार्थ रोते हैं लेकिन वो आसिम की बातों लेकर नहीं रोते बल्कि अपनी मां की चिट्ठी पढ़कर रोने लगते हैं। रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट से मजेदार टास्क करवाए। टास्क के बाद सभी घरवालों को उनके घर से आए गिफ्ट दिए गए। सिद्धार्थ के घर से एक फोटो फ्रेम और चिट्ठी आई। सिद्धार्थ को उनकी मां ने चिट्ठी लिखी थी जिसे पढ़कर वो रोने लगते हैं। मेकर्स ने सिद्धार्थ के रोने वाले सीन को एडिट कर दिया हैं वो प्रोमो वीडियो के साथ दिखाया जाता है। जिसे देख ऐसा लगता है कि सिद्धार्थ आसिम से दोस्ती टूटने की वजह से रो रहे हैं।
#BB13 #BiggBoss13
Highly Edited Promo
They added some other crying scene in tonight’s promo pic.twitter.com/05s7FCpfiv
इससे पहले ऐसी खबर आई थी कि एक एपिसोड के दौरान जब सलमान खान सिद्धार्थ शुक्ला को डांट रहे थे तभी क्रिएटिव टीम सलमान के पास आती है और उन्हें रोक देती है। सिद्धार्थ रश्मि पर कमेंट करते हुए कहते हैं कि 'ऐसी लड़की मेरे घर में नहीं हैं।' सलमान के सामने सिद्धार्थ अपनी सफाई देते हुए कहते हैं कि 'ऐसी लड़की मतलब रश्मि देसाई जैसी लड़की।'
सिद्धार्थ की बात सुन सलमान कहते हैं कि 'आप भले ही 'ऐसी लड़की' का मतलब ट्विस्ट कर लें लेकिन 'ऐसी लड़की' का मतलब क्या होता है सभी जानते हैं।' इसके आगे सलमान कुछ कहते तभी क्रिएटिव टीम उनके सामने पहुंचती है और उन्हें रोक देती है। सलमान खान इसके बाद अपना टोन बदल देते हैं और सिद्धार्थ के पक्ष में बातें करने लगते हैं।
Bigg Boss 13: वीकेंड का वार में इस कंटेस्टेंट की होगी दोबारा एंट्री, निशाने पर होंगे घरवाले