अभिनेता सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला रहे। शो के वह सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक थे। इन दौरान उनकी घर के अंदर कई कंटेस्टेंट्स के साथ लड़ाई देखने को मिली। बिग बॉस 13 के समय सिद्धार्थ शुक्ला अपने बर्ताव की वजह से सुर्खियों में रहे थे। शो जीतने के बाद अब वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने फैंस को बेहद खास सलाह दी है।
Bigg Boss 13: किसी को नीचा ना दिखाने के लिए सिद्धार्थ शुक्ला ने फैंस को दी खास सलाह, कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर फैंस के लिए लिखा, 'यह समय है कि हम एक-दूसरे को ऊपर खींचे, नीचे नहीं .... सकारात्मकता की तलाश में! आपके सभी समर्थन और प्यार के लिए अत्यधिक आभारी ....किसी को भी नीचे मत खींचो! हमेशा मेरा समर्थन करते रहो क्योंकि तुम्हारा प्यार वास्तव में मेरे लिए कीमती है।' सिद्धार्थ शुक्ला के इस ट्वीट पर उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
It's time we pull each other up, not down....Looking forward to positivity! Extremely grateful for all your support and love....Let's not pull anybody down! Always keep supporting me as your love is truly priceless for me! #AlwaysBePositive #LoveYouAll
बिग बॉस 13 में रहते हुए सिद्धार्थ शुक्ला का सबसे ज्यादा आसिम रियाज के साथ झगड़ा देखने को मिला। इस दौरान इन दोनों ने एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए भद्दे कंमेट भी किए थे। इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला शो के अंदर शहनाज गिल की वजह से भी सुर्खियों में रहते थे। दोनों के बीच इतनी नजदीकियां देखने को मिलीं कि दर्शकों ने शहनाज और सिद्धार्थ के बीच प्यार का रिश्ता बताया। बीते दिनों इन दोनों को एक साथ 'मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड 2020' में देखा गया।
इस अवॉर्ड शो में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज ने एक साथ 'कबीर सिंह' के गाने पर एक रोमांटिक डांस परफॉर्मेंस करते हुए दिखाई दिए। इसी परफॉर्मेंस का एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ। इस वीडियो में ये दोनों एक साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए। इस वीडियो में इन दोनों की काफी शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली। वीडियो के अलावा सिडनाज की कुछ तस्वीरें भी चर्चा में रही। इन तस्वीरों को सिद्धार्थ और शहनाज दोनों ने साझा किया।
सिद्धार्थ ने शहनाज के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'दोबारा साथ आ गए।' वहीं शहनाज ने लिखा, 'सिडनाज।' आपको बता दें, बिग बॉस के फिनाले के बाद भी सिद्धार्थ शहनाज से मिलने उनके शो मुझसे शादी करोगे में आए थे। इस शो में शहनाज ने सिद्धार्थ से कहा था, 'इतनी तारीफ कर रहा है तू ही मुझसे शादी कर ले।' जवाब में सिद्धार्थ ने कहा था, 'अभी देखते हैं, पहले तुम यहां देख लो।'
पढ़ें: EXCLUSIVE: पिक्सार के प्रेसीडेंट का हिंदी सिनेमा को बड़ा सबक, बोले- सीक्वल बनाने की ये वजह ठीक नहीं