फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'फिक्स्ड विनर' कहे जाने पर सिद्धार्थ ने दिया बयान, बोले- 'ऐसे लोगों की सोच पर दुख होता है'

Sun, 16 Feb 2020 02:39 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 16 Feb 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Sidharth Shukla reaction on fixed winner Feel sorry for people who have such thoughts
Sidharth Shukla with mother - फोटो : Instagram

'बिग बॉस 13' का शो शुरुआत से ही विवादों में रहा है। शो के मेकर्स पर पक्षपात करने का आरोप पहले दिन से ही लग रहा है। उनका कहना है कि सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) शो के फिक्स्ड विजेता हैं। इस बात को और जोर तब मिला जब सिद्धार्थ ने 'बिग बॉस 13' जीत लिया है। इस बारे में जब सिद्धार्थ से पूछा गया तो उन्होंने बेबाक अंदाज में जवाब दिया।

Bigg Boss 13 Sidharth Shukla reaction on fixed winner Feel sorry for people who have such thoughts
Sidharth Shukla - फोटो : Instagram

सिद्धार्थ से सवाल किया गया कुछ दर्शक मेकर्स पर पक्षपात करने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि सिद्धार्थ इस शो के फिक्स्ड विजेता हैं। सिद्धार्थ ने कहा- 'ऐसी बातों पर आप क्या कह सकते हैं। मैंने लंबे सफर के बाद इस खिताब को जीता है। जो लोग ऐसे सवाल करते हैं उनकी सोच पर दुख होता है।अगर आप इस सीजन को शुरुआत से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि मेरे लिए ये सफर आसान नहीं था।' 

Bigg Boss 13 Sidharth Shukla reaction on fixed winner Feel sorry for people who have such thoughts
Sidharth Shukla - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

सिद्धार्थ ने आगे कहा- 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आप हर सवाल का जवाब नहीं दे सकते।' शो में घरवालों के मुद्दों को सुलझाने के लिए सलमान के हस्तक्षेप पर सिद्धार्थ ने बताया कि सलमान बहुत बढ़िया तरीके से मामलों को सुलझाते हैं। उन्होंने कहा, 'वैसे भी किसी के साथ पक्षपात करके उन्हें मिलेगा क्या? मैंने शो में बहुत कुछ किया है, और मैं उसकी सफाई भी देता था कि मैंने ये क्यों किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Sidharth Shukla reaction on fixed winner Feel sorry for people who have such thoughts
Salman Khan - फोटो : Instagram

'वो समझते थे और उसके बाद जो वो मुझे समझाते थे, वो मैं समझता था। हमने बहुत सी बातों और मुद्दों का संवादों के जरिए आदान-प्रदान किया। कुछ वो समझे, और कुछ मैं समझा। अगर किसी बात को वो नहीं या मैं नहीं समझा सका, मैं फिर भी खुश हूं। उन्होंने जितना समय दिया, मेरे लिए वही बहुत बड़ी बात है।'

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Sidharth Shukla reaction on fixed winner Feel sorry for people who have such thoughts
Sidharth Shukla - फोटो : voot

अपने प्रतियोगियों के बारे में सिद्धार्थ कहते हैं, 'सभी से मेरा मुकाबला बहुत कड़ा था। सभी बहुत मजबूत खिलाड़ी थे। मैं इस शो को जीतने के लिए मुकाबला तो कर रहा था, लेकिन किसी से मुकाबला नहीं कर रहा था। वहां अगर कोई और भी होता, तो भी मेरा लक्ष्य वो ट्रॉफी ही थी। मैं वहां किसी को हराने के लिए नहीं, बल्कि खुद जीतने के लिए खेल रहा था।'

'बिग बॉस 13' जीतते ही बोले सिद्धार्थ- 'मैं यहां किसी को हराने नहीं, बल्कि खुद को जिताने आया था'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed