फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस 13' जीतते ही बोले सिद्धार्थ- 'मैं यहां किसी को हराने नहीं, बल्कि खुद को जिताने आया था'

Sun, 16 Feb 2020 02:38 PM IST
शिप्रा सक्सेना रोहिताश सिंह परमार मुंबई
रोहिताश सिंह परमार मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 16 Feb 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 winner Sidharth Shukla says I came here not to defeat anyone but to win myself
Sidharth Shukla - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

टीवी के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस के तलबी लोगों की त्योरियां तब चढ़ गईं, जब बिग बॉस ने शो के इस सीजन का विजेता शो के पहले दिन से ही छाए रहे प्रतियोगी सिद्धार्थ शुक्ला को घोषित कर दिया। शो के अंत के कुछ दिनों पहले ही न जाने कहां से शो के दूसरे प्रतियोगी आसिम रियाज के प्रशंसक उमड़ पड़े, जिन्होंने आसिम को जिताने के लिए सोशल मीडिया पर सहयोग की बाढ़ सी ला दी। फिर भी नतीजा यह हुआ कि बिग बॉस 13 की ट्रॉफी उन्हीं हाथों में गई, जो उसके असली हकदार थे। 

 

 

 

Bigg Boss 13 winner Sidharth Shukla says I came here not to defeat anyone but to win myself
Salman Khan and Sidharth Shukla - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

अमर उजाला की सिद्धार्थ शुक्ला से खास मुलाकात में उन्होंने कहा कि यह ट्रॉफी लेना उनका लक्ष्य था। वह कहते हैं, 'जब किसी लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आप जो रास्ते का खाका तैयार करते हो, और अपनी तय योजना के अनुसार ही आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेते हैं तो अच्छा लगता है। शुरुआत से ही मेरी नजर उस ट्रॉफी पर थी, और अंत में मैं जीतकर खुश हूं।'

 

Bigg Boss 13 winner Sidharth Shukla says I came here not to defeat anyone but to win myself
Sidharth Shukla - फोटो : social media

सिद्धार्थ का बिग बॉस से पहले का सफर भी बहुत अच्छा रहा है। वह हंसते हुए कहते हैं कि इस शो ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है, जिसमें से सब्जी-तरकारी बनाना और काटना एक हैं। उन्होंने कहा, 'अब मैंने अब इतना बड़ा शो जीत लिया है। फिर भी बाहर जाकर मुझे काम नहीं मिला, तो मैं ढाबा खोल लूंगा और सब्जी रोटी बनाऊंगा।' 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 winner Sidharth Shukla says I came here not to defeat anyone but to win myself
Sidharth Shukla, Asim Riaz - फोटो : social media'

अपने प्रतियोगियों के बारे में सिद्धार्थ कहते हैं, 'सभी से मेरा मुकाबला बहुत कड़ा था। सभी बहुत मजबूत खिलाड़ी थे। मैं इस शो को जीतने के लिए मुकाबला तो कर रहा था, लेकिन किसी से मुकाबला नहीं कर रहा था। वहां अगर कोई और भी होता, तो भी मेरा लक्ष्य वो ट्रॉफी ही थी। मैं वहां किसी को हराने के लिए नहीं, बल्कि खुद जीतने के लिए खेल रहा था।'

 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 winner Sidharth Shukla says I came here not to defeat anyone but to win myself
Sidharth Shukla - फोटो : voot

शो के होस्ट सलमान खान की तारीफ करते हुए सिद्धार्थ ने कहा, 'वह बहुत अच्छे होस्ट और इंसान हैं। उन्होंने शो में की हुई मेरी सही और गलत चीजों को मुझे समझाया। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी कि एक इतना बड़ा स्टार मुझे समझा रहा है, मुझे अपना समय दे रहा है, उनका व्यक्तित्व इतना महान है। तो उनके साथ इतना वक्त बिताकर मुझे बहुत अच्छा महसूस हुआ।'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed