'बिग बॉस 13' में एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच झगड़ा देखने को मिला। इस दौरान दोनों एक दूसरे की निजी बातों को शो में कहते देखे गए। सोमवार को कॉलर ऑफ द वीक का फोन सिद्धार्थ के लिए आया। कॉलर ने सिद्धार्थ से पूछा कि शो के बाहर जब वो रश्मि देसाई से माफी मांग चुके हैं तो अब शो में आकर क्यों लड़ रहे हैं? सिद्धार्थ इसका जवाब दे ही रहे होते हैं तभी रश्मि अपनी बात रखने लगती हैं। शो में निजी बातें कहने पर सिद्धार्थ भड़कते दिखे। अगले दिन भी उनका गुस्सा कम नहीं हुआ।
Bigg Boss 13: रश्मि ने बोलीं निजी बातें तो भड़के सिद्धार्थ, कहा- 'छपवाती थीं झूठीं खबरें'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान के सामने रश्मि कहती हैं कि 'हमारी कभी आपस में बनी ही नहीं।' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं कि 'आपको बताऊं कब-कब बनी है, क्या-क्या बनी है, नहीं ना।' इसके बाद सिद्धार्थ कहते हैं कि 'बाहर की बातें कर रही है। पीछे आती है खुद। गोवा तक पहुंच गई थी।' मंगलवार प्रसारित एपिसोड में सिद्धार्थ फिर से रश्मि पर भड़कते दिखे। वो पारस से कहते हैं कि सीरियल के दौरान किस तरह रश्मि उनके खिलाफ साजिशें करती थीं।
पारस सिद्धार्थ से कहते हैं कि 'तू सोचता बहुत है। क्या होगा इतना सोचकर?' इस पर सिद्धार्थ कहते हैं कि 'मेरे लिए ये मजाक नहीं है। ये नॉर्मल नहीं है। जब कोई कुछ बोल देता है दूसरे आदमी के बारे में, बकवास करते हैं, तो जो दर्शक देखते हैं वो सोचते हैं कि हां वो बेचारी कितनी सती है। बेचारी को कितनी समस्याएं हुईं। हां हमने आर्टिकल पढ़े थे। हां वहां लिखा था ये।'
सिद्धार्थ को समझाते हुए पारस कहते हैं कि 'अगर तू इतना एग्रेशन में आकर करता है तो चीजें थोड़ी अजीब हो जाती हैं, वो अजीब दिखने लगती हैं। तू चल जैसे चल। उसके पास तेरे अलावा कोई टॉपिक नहीं है। वो अपने को यहां बनाने नहीं आई है वो तुझे गिराने आई है।' सिद्धार्थ फिर से रश्मि के बारे में कहते हैं कि 'तुम सिर से लेकर पैर तक झूठी हो। जिंदगी भर तुमने झूठ बोला है और ये यहां बोल रही हो।' सिद्धार्थ की बातें सुन पारस कहते हैं कि 'लेकिन इससे साबित क्या होगा?' सिद्धार्थ कहते हैं कि 'साबित तो मैं दो मिनट में कर दूंगा लेकिन मुझे वो सब नहीं करना है। यही चीजें मुझे बैकफायर कर रही हैं।'
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ को लेकर कम नहीं हुई सलमान की नाराजगी, बता डाला घर का बदतमीज सदस्य