फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ सहित सभी कंटेस्टेंट ने जीते लाखों, जानें बाकियों को क्या मिला

Sun, 16 Feb 2020 04:42 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 16 Feb 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 winner sidharth shaukla and other contestants prize money
bigg boss 13 - फोटो : amar ujala

'बिग बॉस 13' का खिताब सिद्धार्थ शुक्ला जीतने में कामयाब रहे। चार महीने से ज्यादा समय तक चले शो में इस बार छह फाइनिलस्ट थे। इससे पहले के सीजन में पांच कंटेस्टेंट ही फाइनलिस्ट बनते रहे हैं। शो जीतने के बाद सिद्धार्थ को एक चमचमाती ट्रॉफी और प्राइज मनी मिली तो वहीं बाकी कंटेस्टेंट को भी अच्छी खासी रकम दी गई है। आगे की स्लाइड में देखिए किस-किस को क्या-क्या मिला।

bigg boss 13 winner sidharth shaukla and other contestants prize money
Bigg Boss 13 - फोटो : Social Media

बिग बॉस 13 की रेस में सिद्धार्थ शुक्ला ने ट्रॉफी अपने नाम की। उनके बाद पहले रनर अप आसिम रियाज थे। तीसरे नंबर पर शहनाज गिल रहीं। रश्मि देसाई टीवी की बड़ी नाम हैं लेकिन उन्हें चौथा स्थान ही मिल पाया। इसके बाद आरती सिंह पांचवें नंबर पर थीं। 

bigg boss 13 winner sidharth shaukla and other contestants prize money
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv

सिद्धार्थ को शो जीतने के बाद एक ट्राफी और पचास लाख रुपये की प्राइज मनी मिली। इसके अलावा उन्हें एक कार और स्मार्टफोन भी दिया गया। सिद्धार्थ शो में 140 दिन तक टिके रहे। ऐसे में उन्हें 20 हफ्ते की फीस दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 winner sidharth shaukla and other contestants prize money
paras chhabra - फोटो : social media

सिद्धार्थ के बाद सबसे ज्यादा प्राइस मनी पारस छाबड़ा ने जीता। छह फाइलिस्ट में से पारस ने आखिरी वक्त में मनी बैग लेकर शो से बाहर होने का फैसला किया। पारस को 10 लाख रुपये मिले जो कि सिद्धार्थ के बाद सबसे ज्यादा हैं।

विज्ञापन
bigg boss 13 winner sidharth shaukla and other contestants prize money
Asim, Salman and Sidharth Shukla - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

सिद्धार्थ और पारस को तो प्राइस मिला लेकिन बाकी रनर अप कंटेस्टेंट को एक और बड़ा सरप्राइज मिला। चारों रनर अप कंटेस्टेंट आसिम रियाज, शहनाज गिल, रश्मि देसाई और आरती सिंह को बिग बॉस की ओर से एक ट्रैवल पैकेज का ऑफर मिला। उन्हें अबुधाबी का एक ट्रिप मिला है। इस ट्रिप में कंटेस्टेंट अपने साथ अपने किसी खास को साथ ले जा सकते हैं। इसके अलावा सभी कंटेस्टेंट को हर हफ्ते के हिसाब से फीस दी गई। 

'फिक्स्ड विनर' कहे जाने पर सिद्धार्थ ने दिया बयान, बोले- 'ऐसे लोगों की सोच पर दुख होता है'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed