फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस तारीख को कैलेंडर से हमेशा के लिए हटाना चाहते हैं सिद्धार्थ शुक्ला, लिखी ये इमोशनल बात

Fri, 12 Feb 2021 02:03 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 12 Feb 2021 02:03 PM IST
विज्ञापन
Siddharth Shukla becomes emotional and shares he wants to delete this day from calender, know why
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : voot

बिग बॉस सीजन 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने अलग अंदाज से लोगों का दिल जीता है। हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि बिग बॉस 13 विजेता काफी उदास हैं।

Siddharth Shukla becomes emotional and shares he wants to delete this day from calender, know why
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Social Media

सिद्धार्थ शुक्ला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर कई ट्वीट सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में किया या उनके द्वारा ट्वीट उनके फैंस को परेशान कर गया है। इस ट्वीट में सिद्धार्थ शुक्ला काफी भावुक नजर आ रहे हैं।

Siddharth Shukla becomes emotional and shares he wants to delete this day from calender, know why
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Social Media

हाल ही में सिद्धार्थ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में सिद्धार्थ ने लिखा है, 'कई बार मैं यह दुआ करता हूं कि काश मैं इस तारीख को कैलेंडर से मिटा सकता। लेकिन इस एक याद के साथ क्या करें...' सिद्धार्थ के इस ट्वीट पर उनके फैंस उन्हें सांत्वना देने में लगे हुए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Siddharth Shukla becomes emotional and shares he wants to delete this day from calender, know why
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Social Media

दरअसल 11 फरवरी को सिद्धार्थ शुक्ला का पिता का निधन हुआ था। जिसकी वजह से वो इस दिन काफी उदास नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ के इस ट्वीट पर उनके फैंस भी उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भाई आपको आपके पापा स्वर्ग से देख रहे होंगे और आपको आशीर्वाद दे रहे होंगे। छोटी उम्र में ही अपने माता-पिता को खोना डिप्रेस कर देने जैसा है। लेकिन भाई मैं यह दावे से कह सकता हूं कि वह आप पर बहुत गर्व करते होंगे। मैं आपके दर्द को समझ सकता हूं।'
 

विज्ञापन
Siddharth Shukla becomes emotional and shares he wants to delete this day from calender, know why
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : instagram/realsidharthshukla

बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला टेलीविजन के चर्चित अभिनेता हैं। उन्होंने 'बालिका वधु', 'दिल से दिल तक' जैसे धारावाहिकों में बेहतरीन काम किया है। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड में भी अपना हाथ आजमाया है। सिद्धार्थ ने आलिया भट्ट और वरुण धवन स्टारर फिल्म 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' में अहम किरदार निभाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed