फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्वॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधीं एवरेस्ट फेम शमता अंचन, देखें शादी की खूबसूरत तस्वीरें

Fri, 12 Feb 2021 01:05 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 12 Feb 2021 01:05 PM IST
विज्ञापन
Shamata anchan tie knot with boyfriend Gaurav Verma see photos
शमता अंचन, गौरव वर्मा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों शादी का सीजन जोरों पर चल रहा है। इस साल की शुरूआत में ही वरुण धवन और नताशा दलाल शादी के बंधन में बंध गए। वहीं इस लिस्ट में अभिनेत्री शमता अचंन का नाम भी जुड़ गया है। एवरेस्ट फेम अभिनेत्री शमता अंचन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड गौरव वर्मा से शादी रचा ली है। उनकी शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।




 

Shamata anchan tie knot with boyfriend Gaurav Verma see photos
शमता अंचन, गौरव वर्मा - फोटो : Instagram

शमता और गौरव अपनी शादी के दिन बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। बता दें कि अभिनेत्री शमता ने 8 फरवरी 2020 को बेहद सादगी भरे अंदाज में गौरव वर्मा से शादी रचाई है। उनकी शादी में परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और कुछ रिश्तेदार मौजूद थे। शमता के शो 'एवरेस्ट' के सह कलाकार रोहन गंडोत्रा और साहिल सलाथिया भी शादी में शामिल हुए थे।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sahil Salathia (@sahilgsalathia)

Shamata anchan tie knot with boyfriend Gaurav Verma see photos
शमता अंचन - फोटो : Instagram

दुल्हन के रूप में शमता बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने लाल रंग की सुनहरे बॉर्डर वाली साड़ी पहनी थी। साथ ही उन्होंने सोने के गहने पहने थे। उन्होंने अपने इस लुक के साथ बहुत हल्का मेकअप किया था। लाल रंग की लिपस्टिक और लाल बिंदी में शमता किसी खूबसूरत परी जैसी नजर आ रही थीं। वहीं गौरव वर्मा ने गोल्डन रंग की शेरवानी पहनी थी जो शमता के साड़ी के रंग से मेल खा रही थी।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shamata Anchan (@maybeucancallmeshamata)

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamata anchan tie knot with boyfriend Gaurav Verma see photos
शमता अंचन - फोटो : Instagram

बता दें कि शमता अंचन के पति गौरव वर्मा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। शायद ये ही वजह है कि उन्होंने अपनी शादी में भी कम लोगों को न्यौता दिया था। बात करें शमता की तो उन्हें 'अंजलि सिंह रावत' के किरदार में फैंस का खूब प्यार मिला है। दर्शकों को शमता की खूबसूरती ही नहीं बल्कि दमदार अभिनय भी खूब पसंद आता है।

विज्ञापन
Shamata anchan tie knot with boyfriend Gaurav Verma see photos
शमता अंचन - फोटो : Instagram

शमता टीवी जगत में अच्छा नाम कमा रही हैं। 'एवरेस्ट' शो के अलावा उन्हें 'बिन कुछ कहे' शो में भी काफी पसंद किया गया था। शमता अंचन को उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी सफलता पिछले साल 2020 में मिली थी जब उन्हें रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' में काम करने का मौका मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed