फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13 फिनाले के एक महीने पहले सामने आ गया विनर का नाम, इस एक्ट्रेस ने खोला राज

Sun, 19 Jan 2020 01:26 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 19 Jan 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 yuvika choudhary said sidharth shukla is the winner
bigg boss 13 - फोटो : social media

बिग बॉस 13 को सबसे सफल सीजन माना जा रहा है । हाल ही में घर के अंदर विंदु दारा सिंह आए थे । विंदु सीजन 3 के विनर रह चुके हैं । विंदु ने कहा था कि इस बार का सीजन नंबर वन है, उसकी वजह हैं इस बार के कंटेस्टेंट। वहीं सलामन ने भी घर के अंदर आकर ये बताया था कि इस बार का सीजन नंबर एक पर है । सभी के मन में ये सवाल है कि इस हिट सीजन का विनर कौन बनेगा । 

bigg boss 13 yuvika choudhary said sidharth shukla is the winner
prince yuvika - फोटो : instagram

इस राज को एक एक्ट्रेस ने खोल दिया है । एक्ट्रेस युविका चौधरी ने बता दिया है कि बिग बॉस 13 का विनर कौन बनेगा । ये बात उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके कही है । युविका ने टि्वटर पर बिग बॉस का एक प्रोमा वीडियो शेयर किया। साथ ही कमेंट में विनर का नाम भी बताया । 

bigg boss 13 yuvika choudhary said sidharth shukla is the winner
Prince Narula and Yuvika Chaudhary - फोटो : instagram
युविका ने लिखा, 'मैं बिग बॉस 13 के विनर को पहचान सकती हूं । ऐसा इसलिए क्योंकि मैंने भी शो के एक विनर से शादी की है । इस बार का सीजन सिद्धार्थ शुक्ला जीतने जा रहे हैं ।' बता दें कि युविका ने बिग बॉस 9 के विनर प्रिंस नरूला से शादी की है । सिद्धार्थ इस सीजन के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट हैं । इस वजह से युविका ने उनका नाम लिया है । 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 yuvika choudhary said sidharth shukla is the winner
bigg boss - फोटो : social media

सिद्धार्थ के अलावा आसिम रियाज, शहनाज कौर गिल, रश्मि देसाई और पारस छाबड़ा भी मजबूत कंटेस्टेंट बताए जा रहे हैं । इन्हीं पांचों के टॉप 5 में पहुंचने की भी संभावना है । वहीं आरती, शेफाली जरीवाला, माहिरा शर्मा और विशाल सिंह भी अच्छा खेल रहे हैं । इस हफ्ते शो से मधुरिमा तुली आउट हो गईं । 

विज्ञापन
bigg boss 13 yuvika choudhary said sidharth shukla is the winner
madhurima tuli - फोटो : social media
मधुरिमा ने दो दिन पहले ही विशाल को पैन से पीटा था । मधु इस बात से नाराज थीं कि विशाल ने उन पर पानी डाला था । इस घटना के बाद दोनों को एक छोटी जेल में बंद कर दिया गया था । वहीं वीकेंड के वार में सलमान खान आए तो उन्होंने विशाल और मधुरिमा को समझाया । साथ ही मधुरिमा को घर से बाहर भेज दिया । 



शबाना आजमी के ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज, जानें क्यों नहीं हुई गिरफ्तारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed