{"_id":"60254954bc02b20b142e5783","slug":"bigg-boss-14-abhinav-shukla-thanks-fans-for-support-after-eviction-seeks-blessings-for-sherni-wife-rubina-dilaik","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बिग बॉस' के घर से बाहर होने के बाद अभिनव शुक्ला ने शेयर किया वीडियो, पत्नी रुबीना के लिए मांगा सपोर्ट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'बिग बॉस' के घर से बाहर होने के बाद अभिनव शुक्ला ने शेयर किया वीडियो, पत्नी रुबीना के लिए मांगा सपोर्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Thu, 11 Feb 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रियलिटी शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के घर से पिछले दिनों अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) को बाहर होना पड़ा था। जिसके बाद कई सेलेब्स और उनके फैंस ने इस बात पर नाराजगी जताई थी। अभिनव 'बिग बॉस' के मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक थे और वह शुरू से ही अच्छा खेल रहे थे। अब उनके घर से बाहर होने के बाद रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) भी मजबूती से खेल रही हैं। लेकिन इसी बीच अभिनव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने फैंस और रुबीना के लिए खास बात कही है।
2 of 5
अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक
- फोटो : Instagram
अभिनव शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो कह रहे हैं कि, ''यार आप सबने तो कमाल ही कर दिया इतना सपोर्ट करके। मुझे तो आइडिया ही नहीं था अंदर। आप सब दिन रात मेरे सपोर्ट में लगे हुए हैं। मेरे दोस्त, इंडस्ट्री में मेरे दोस्त, स्कूल फ्रेंड्स, कॉलेज फ्रेंड्स और फैमिली। अब आपको शेरनी रुबीना को सपोर्ट करना है। वह घर के अंदर अपनी जंग लड़ रही हैं। उन्हें सपोर्ट करना है।'
अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक की जोड़ी के साथ ही उनके गेम प्लान को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे थे। दोनों शो के पहले दिन से ही घर के अंदर थे। जहां एक तरफ रुबीना ने हर टास्क को बखूबी निभाया, तो वहीं दूसरी तरफ अभिनव ने बेहतरीन तरीके से गेम खेलते हुए अन्य कंटेस्टेंट्स के बीच कई बार सुलह भी कराई। रुबीना और अभिनव का ये स्वभाव लोगों को काफी पसंद आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अभिनव शुक्ला
- फोटो : Instagram
अभिनव के घर से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर अभिनव शुक्ला ट्रेंड होने लगा था। इतना ही नहीं कई सेलेब्स ने अभिनव के बाहर होने को लेकर नाराजगी जताई। साथ ही शो 'बिग बॉस' पर भी सवाल खड़े कर दिए। अभिनव के समर्थन में एक्ट्रेस काम्या पंजाबी, रश्मि देसाई और शेफाली बग्गा ने ट्वीट किए थे।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : instagram: colorstv
फिलहाल, 'बिग बॉस 14' का फिनाले नजदीक आ रहा है और इसे लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड है। सभी लोग अपने हिसाब से सोशल मीडिया पर विजेता घोषित कर रहे हैं। 'बिग बॉस' के घर में अभी मजबूत दावेदारों में रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य और अली गोनी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।