{"_id":"602513468ebc3ee9631f1e9d","slug":"kannada-tamil-actress-rashmi-jayaraj-got-married-in-chennai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साउथ अभिनेत्री रश्मि जयराज ने रचाई शादी, देखें क्रिश्चियन वेडिंग की फोटोज","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
साउथ अभिनेत्री रश्मि जयराज ने रचाई शादी, देखें क्रिश्चियन वेडिंग की फोटोज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Thu, 11 Feb 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रश्मि जयराज की शादी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कन्नड़ और तमिल अभिनेत्री रश्मि जयराज और रिचु शादी के बंधन में बंध गए हैं। बुधवार 10 फरवरी को चेन्नई में इनकी शादी हुई। दोनों का विवाह ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। इस समारोह में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त उपस्थित हुए।
2 of 5
रश्मि जयराज की शादी
- फोटो : Social media
रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना के कारण शादी में सीमित रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों को ही बुलाया गया था। दिन में शादी के बाद उसी शाम को रिसेप्शन का भी आयोजन किया गया। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं और बधाई दे रहे हैं।
3 of 5
रश्मि जयराज, रिचु
- फोटो : Social media
रश्मि जयराज और रिचु की सगाई बीते साल 27 नवंबर को मैसूर में हुई थी। यह शादी अरेंज मैरेज है। रश्मि के माता पिता की पसंद से हुई है। सगाई के बाद रश्मि ने बताया कि हमने काफी बातें कीं और उस समय हम दोनों को महसूस हुआ जैसे हम एक दूसरे को कई सालों से जानते हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रश्मि जयराज की सगाई
- फोटो : Social media
इसके बाद उन्होंने कहा कि कोरोना का प्रकोप हमारे चारों तरफ फैला हुआ है। इसलिए हमें शादी समारोह का आयोजन करने में काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। शादी चेन्नई में है। बैंगलोर के दोस्तों को पार्टी देने के लिए भी मुझे योजना बनानी है।
विज्ञापन
5 of 5
रश्मि जयराज की शादी
- फोटो : Social media
26 वर्षीय अभिनेत्री रश्मि ने कहा कि वो चाहती थीं कि उनके दोस्तों और चाहने वालों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन बैंगलोर में किया जाए। बता दें कि रश्मि जयराज ने ‘द टू अस’ सीरियल के पहले सीजन में मुख्य भूमिका निभाई थी। धारावाहिक सफलतापूर्वक चल रहा था, लेकिन कोरोना अवधि के दौरान इसे बंद कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।