बिग बॉस के घर में हर बार कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता रहता है। हर साल आने वाले कंटेस्टेंट्स शो में अलग- अलग तरह के होते हैं। इस बार शो में अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक कपल के रूप में शामिल हुए थे। इन दोनों को साथ में फैंस ने खूब पसंद किया। हाल ही में अभिनव शुक्ला बिग बॉस के घर से बेघर हुए हैं लेकिन बिग बॉस ने एक बार फिर से अभिनव को रुबीना से मिलाने की प्लानिंग कर ली है।
Bigg Boss ने एक बार फिर मिलाए अभिनव-रुबीना के दिल, दोबारा शादी करने की कर रहे प्लानिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल बीते हफ्ते बिग बॉस के घर से रुबीना के पति अभिनव शुक्ला बेघर हुए थे। जिससे रुबीना काफी टूट गई थीं हालांकि उन्होंने हिम्मत नहीं खोई और शो में आगे बढ़ रही हैं। तो वहीं अभिनव के फैंस का भी उनके इविक्शन से दिल टूट गया था। लेकिन अब बिग बॉस के घर में अभिनव शुक्ला की दोबारा एंट्री होने जा रही है। इस दौरान रुबीना और अभिनव दोनों दोबारा शादी करने की प्लानिंग करते हुए भी नजर आएंगे।
हाल ही में अभिनव शुक्ला के एक फैन पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में अभिनव और रुबीना एक रोमांटिक डेट पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान ये दोनों ही काफी खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो में अभिनव रुबीना को उनके गेम, खेलने के तरीके और हौसले को सलाम कर रहे हैं। तो वहीं रुबीना भी खुशी से झूमती हुई नजर आ रही हैं।
रुबीना और अभिनव की ये डेट वैलेंटाइंस डे के मौके पर प्लान की गई है। इस डेट नाइट पर अभिनव शुक्ला, रुबीना से दोबारा शादी करने के बारे में भी पूछते हैं। इस रोमांटिक डेट का पूरा सेटअप बिग बॉस के द्वारा ही किया गया है। रुबीना और अभिनव की इस मुलाकात से उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। तलाक की चर्चा के बीच इन दोनों की इस मुलाकात का फैंस को अब बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।
गौरतलब है कि अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक से पहले बिग बॉस राहुल वैद्य को भी सरप्राइज दे चुके हैं। वैलेंटाइंस डे के मौके पर राहुक वैद्य की लेडी लव दिशा परमार भी बिग बॉस के घर में पहुंची थीं। दिशा और राहुल को देख उनके फैंस का एक्साइटमेंट लेवल भी बढ़ गया था। तो वहीं अली गोनी और जैस्मिन भसीन की जोड़ी भी यहां लोगों का मनोरंजन कर रही है।