फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: अली गोनी के कहने पर एजाज ने किया पवित्र को KISS, राहुल वैद्य हुए जल-भुनकर राख

Thu, 12 Nov 2020 01:43 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 12 Nov 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Aly Goni Turns Director and Shoot Love Triangle With Eijaz Khan Pavitra Punia and Rahul Vaidya
एजाज, पवित्रा, अली गोनी - फोटो : Twitter: @biggboss

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा से सुर्खियों में रहता है। हर बार की तरह ही इस बार भी बिग बॉस का सीजन 14 अपने अलग कलेवर के लिए चर्चा में हैं। शो में लगातार कई ट्विस्ट्स एंड टर्न आते रहते हैं। हाल ही में टेलीविजन अभिनेता अली गोनी ने शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की है। जिसके बाद से ही शो में काफी कुछ मजेदार देखने को मिल रहा है।

Bigg Boss 14 Aly Goni Turns Director and Shoot Love Triangle With Eijaz Khan Pavitra Punia and Rahul Vaidya
अली गोनी - फोटो : instagram/alygoni

बिग बॉस के घर में कब क्या देखने को मिल जाए कोई भी पता नहीं लगा सकता है। कभी प्यार तो कभी तकरार बिग बॉस के घर में सब कुछ देखने को मिलता रहता है। अब हाल ही में शो में एक दूसरे के दुश्मन बने कंटेस्टेंट्स एजाज खान और पवित्र पुनिया के बीच रोमांस देखने को मिलने वाला है। हाल ही में आए शो के प्रोमो में एजाज पवित्र को किस करते हुए नजर आए।

Bigg Boss 14 Aly Goni Turns Director and Shoot Love Triangle With Eijaz Khan Pavitra Punia and Rahul Vaidya
Bigg Boss 14 - फोटो : Instagram: @biggboss

दरअसल हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि शो में हाल ही में वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री करने वाले अली गोनी एक फिल्म डायरेक्टर बने हुए हैं और वह एजाज खान, पवित्र पुनिया और राहुल वैद्य के बीच एक लव ट्रायएंल शूट करते हैं। इसे देख आप भी हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Aly Goni Turns Director and Shoot Love Triangle With Eijaz Khan Pavitra Punia and Rahul Vaidya
Bigg Boss 14 - फोटो : Instagram: @biggboss

अली गोनी वह पवित्र पुनिया और एजाज को कपल बनाते हैं और राहुल वैद्य को पवित्र का एक्स-बॉयफ्रेंड। इसके बाद अली पवित्र और एजाज से किस करने के लिए कहते हैं। दोनों लिप किस का नाटक करते हैं और शार्दुल पंडित मुंह से आवाजें निकालते हैं। तभी राहुल वैद्य की एंट्री वहां होती है और उनके पैरों तले जमीन खिसक जाती हैं। यहां पर डायरेक्टर बने अली गोनी 'कट' बोलते हैं, लेकिन एजाज और पवित्रा सीन में खोए रहते हैं। बाद में एजाज बोलते हैं, 'सॉरी मैं सीन में बह गया था।'

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Aly Goni Turns Director and Shoot Love Triangle With Eijaz Khan Pavitra Punia and Rahul Vaidya
Bigg Boss 14 - फोटो : Instagram: @colorstv

गौरतलब है कि बिग बॉस के सीजन 14 में शुरुआत से ही सारे रंग देखने को मिल रहा है। हाल ही में रिलीज हुए इस प्रोमो को देखकर पता चलता है कि इसका आने वाला एपिसोड बेहद मजेदार होने वाला है। हालांकि ये एक्ट किसी टास्क से जुड़ा नहीं था। ये केवल घरवालों ने अपने मनोरंजन के लिए किया था।

पढ़ें: आईपीएल और आईसीएल के बाद अब आई आईएमएल की बारी, गोविंदा, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव बनेंगे कैप्टन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed