फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14 Finale: रात भर चलती रही ‘बिग बॉस’ के फिनाले की तैयारी, धर्मेंद्र से माधुरी दीक्षित तक दिखाने जा रहे ये नजारे

Sun, 21 Feb 2021 02:29 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 21 Feb 2021 02:29 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Grand Finale : Get ready for outstanding performances by Madhuri dixit, Nora Fatehi and Dharmendra
माधुरी दीक्षित, सलमान खान, नोरा फतेही - फोटो : Instagram

चार महीने से छोटे पर्दे पर गॉसिप, गड़बड़झाले और गरमागरम बहसों का सबब रहा रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 14वें सीजन का फिनाले रविवार की शाम मुंबई में होने जा रहा है। इस फिनाले की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसे शानदार और जानदार बनाने के लिए शो के होस्ट सलमान खान ने तो काफी रिहर्सल की ही है, इस फिनाले में चार चांद लगाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बेहद नामचीन सितारे भी खास मेहमान के तौर पर मौजूद रहेंगे।

Bigg Boss 14 Grand Finale : Get ready for outstanding performances by Madhuri dixit, Nora Fatehi and Dharmendra
नोरा फतेही - फोटो : Instagram

नोरा फतेही का खास अवतार

रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 14वें सीजन में बार बार लगातार जिस एक अदाकारा के डांस स्टेप्स के बार बार नकल उतारे गए हैं, वह हैं टी सीरीज की खास कलाकार नोरा फतेही। म्यूजिक कंपनी के मालिक भूषण कुमार उनको प्रमोट करने के लिए दिन रात एक किए रहते हैं। दोनों की बॉन्डिंग भी इतनी जबर्दस्त है कि इसकी चर्चाएं अक्सर फिल्मी पार्टियों में खूब होती हैं। जानकारी के मुताबिक टी सीरीज के कहने पर ही नोरा फतेही को सलमान ने शो के फिनाले में जगह दी है।

Bigg Boss 14 Grand Finale : Get ready for outstanding performances by Madhuri dixit, Nora Fatehi and Dharmendra
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511

राखी से होगी छेड़छाड़

शो के फिनाले में पहुंची राखी सावंत के लिए फिनाले में एक खास सरप्राइज प्लान किया गया है। जानकारी के मुताबिक रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के फिनाले के दौरान घर में रितेश की एंट्री होने वाली है। राखी वाले रितेश नहीं बल्कि जेनिलिया वाले रितेश देशमुख की। वह घर के भीतर जाकर कुछ छेड़छाड़ वाले सीन्स करने वाले हैं और फिर बाहर आकर अपने खासमखास दोस्त सलमान खान के साथ भी खूब मस्ती करते दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Grand Finale : Get ready for outstanding performances by Madhuri dixit, Nora Fatehi and Dharmendra
धर्मेंद्र और सलमान खान

धर्मेंद्र का धमाका

सलमान खान अगर खुद किसी कलाकार के फैन रहे हैं तो वह हैं हिंदी सिनेमा के ओरीजनल ही मैन धर्मेंद्र। धर्मेंद्र की दरियादिली का सलमान अक्सर जिक्र करते रहते हैं और उनके बेटे बॉबी देओल से सलमान की दोस्ती जगजाहिर है। सूत्र बताते हैं कि इस दौरान दोनों के बीच कुछ दिलचस्प बातें होंगी और इन बातों के दौरान कुछ ऐसे खुलासे भी होंगे जिनके बारे में सलमान और धर्मेंद्र दोनों के चाहने वालों को शायद ही पहले से कुछ पता हो।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Grand Finale : Get ready for outstanding performances by Madhuri dixit, Nora Fatehi and Dharmendra
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम

नाचेंगे तीनों डांस दीवाने

रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 14वें सीजन के फिनाले की महफिल सजाने के लिए माधुरी दीक्षित और उनके दोनों साथी जजों तुषार कालिया और धर्मेश येलंड की ड्यूटी भी लगी है। साथ में राघव जुयाल को भी कुछ फनी मोमेंट्स बनाने के लिए फिनाले में मंच पर लाया जाएगा। ये चारों दरअसल यहां अगले वीकएंड से शुरू हो रहे अपने रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ का प्रचार भी करते नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed